विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election: 'इंडी गठबंधन के आधे नेता बेल पर, आधे जेल में, क्या विकास करेंगे', बीजेपी अध्यक्ष ने जनसभा में विपक्ष पर साधा निशाना

Published: Mon, 08 Apr 2024 04:32 PM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2024 05:28 PM (IST)

Bijnor News In Hindi नगीना लोकसभा के कसबा धामपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी ...और पढ़ें

जेपी नड्डा ने बिजनौर जिले में जनसभा को किया संबोधित।
जेपी नड्डा ने बिजनौर जिले में जनसभा को किया संबोधित।

HighLights

  1. जेपी नड्डा ने किया जनसभा को संबाेधित
  2. मुस्लिम लीग के घोषणा पत्र में कोई अंतर नहीं है

जागरण संवाददाता, बिजनौर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को नगीना लोकसभा क्षेत्र के भाजपा गठबंधन प्रत्याशी ओम कुमार के समर्थन में धामपुर में आयोजित विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। घमंडिया गठबंधन के नाम से संबोधित किया और कहा कि इसकी केवल दो विशेषताएं हैं। पहली सभी दल भ्रष्टाचारी हैं और अपनी जान बचाने के लिए एकजुट हुए हैं। दूसरी कि ये सभी दल परिवार की पार्टियां हैं। इन्हें आम जनता से कोई वास्ता नहीं है।

जेपी नड्डा ने कहा कि एक एक नेता का नाम और उसके घोटालों को गिनाया और कहा कि इन दलों के आधे नेता जेल में हैं और आधे नेता बेल पर हैं। ये क्या विकास करेंगे? उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र और वर्ष 1929 में जिन्ना द्वारा जारी किए गए मुस्लिम लीग के घोषणा पत्र में कोई अंतर नहीं है।

एक घंटा की देरी से पहुंचे नड्डा

धामपुर के स्योहारा रोड स्थित प्रियंका मार्डन स्कूल के मैदान में आयोजित विशाल सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक घंटा विलंब से पहुंचे। आते ही माफी मांगी और अपने प्रत्याशी के लिए माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं और प्रमुख कार्यों को गिनाया वहीं विपक्षियों पर जमकर प्रहार किए। कहा कि दस साल पहले तक देश और प्रदेश की स्थिति अच्छी नहीं थी। प्रदेश में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी चरम पर थी। लोग माफियाराज में जी रहे थे। व्यापारी और बहू बेटियां बाहर जाने से डरते थे। पुलिस मूकदर्शक बनी रहती थी। आज सभी उन्मुक्त माहौल में जी रहे हैं।

जेपी नड्डा ने कहा कि आज प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। यह बदलते भारत की झांकी है। आज अमेरिका हो या कोई भी बड़ा देश सभी की आर्थिक स्थिति लड़खड़ा रही है। लेकिन भारत कोरोना और यूक्रेन युद्ध के बावजूद विश्व की 5वे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है। तीसरी बार मौका मिला तो 2027 में भारत विश्व की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था होगा। मोदी ने देश की राजनीति की तस्वीर ही बदल दी है। आज जवाबदेह सरकार है।

राम लला की याद दिलाते हुए कहा...

राम मंदिर याद दिलाते हुए कहा कि हम वर्ष 1951 से कहते थे, राम लला हम आएंगे। विरोधी तारीख पूछते थे। 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से सभी को जवाब मिल गया। हम कहते थे एक देश एक विधान, एक निशान रहेगा। हमने कर दिया। पुलवामा के बाद भारत की एयर स्ट्राइक याद दिलाई। कांग्रेस, सपा, आप, राजद समेत सभी के घोटालों को गिनाया, साथ ही जेल में बंद और जमानत पर बाहर नेताओं का नाम सुनाए। बोले कि विपक्षी दलों के आधे नेता जेल में हैं और आधे बेल पर हैं। संचालन जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाबी ने किया।

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव को लग रहे झटके पर झटके, अब पार्टी के इस कद्दावर नेता ने छोड़ दिया साथ

अब उत्तर नहीं उत्तम प्रदेश कहिए

नड्डा ने कहा कि 15 साल पहले चुनाव प्रचार के दौरान ही बिजनौर आया था तो बिजली नहीं आती थी। मुझे सौर ऊर्जा वाली लाइट के प्रकाश में घुमाया गया था। मैं बहुत शर्मिंदा हुआ। लेकिन आज बिजली पलक नहीं झपकती है। आज उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश कहा जाता है।

दस साल के कार्यों को लेकर चुनाव मैदान में है भाजपा: भूपेंद्र

धामपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि दस साल में मोदी सरकार ने जो काम किए हैं। उन उपलब्धियों को लेकर ही भाजपा चुनाव मैदान में है। जो वादे किए उन्हें भाजपा ने पूरा किया। बिजली, पानी, राशन, सड़क, सुरक्षा, उद्योग सभी क्षेत्रों में भारत ने तरक्की की है। आज बदलता भारत विश्व के सामने है। भारत का विश्व में सम्मान बढ़ा है। जबकि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। वे भ्रम फैलाकर जीतना चाहते हैं।

ये भी पढ़ेंः Weather Update: मौसम विभाग का अगले 24 घंटे बाद बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत, जानिए ताजमहल पर अचानक क्यों कम हो गए पर्यटक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।