Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kanwar Yatra Route Diversion: बिजनौर में कांवड़ यात्रा का रूट प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगी नो-एंट्री; देखें लिस्ट

    By Birendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 15 Jul 2026 12:29 PM (IST)

    Kanwar Yatra 2026: बिजनौर में सावन कांवड़ यात्रा के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी हो गया है, जो दो चरणों में 28 जुलाई से 24 अगस्त के बीच लागू रहेगा। हरि ...और पढ़ें

    कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन प्लान जारी। प्रतीकात्मक फोटो

    कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन प्लान जारी। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. पहले चरण में 28 जुलाई की रात से 12 अगस्त तक  यातायात व्यवस्था में बदलाव।

    2. हरिद्वार की ओर सामान्य और भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह रहेगा प्रतिबंधित।

    3. मुरादाबाद, काशीपुर और अमरोहा के लिए वैकल्पिक मार्ग किए गए निर्धारित।

    जागरण संवाददाता, बिजनौर। सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर जिले का रूट डायवर्जन प्लान मंगलवार को जारी कर दिया है। पहले चरण में 28 जुलाई की रात से 12 अगस्त तक और दूसरे चरण में 13 से 17 अगस्त और 20 से 24 अगस्त तक यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा।

    इस दौरान हरिद्वार, कोटद्वार, पौड़ी, मुरादाबाद, काशीपुर, जसपुर और अमरोहा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। हरिद्वार की ओर सामान्य और भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जबकि आवश्यक वस्तुओं से लदे वाहन भी रात 12 बजे से सुबह चार बजे के बीच ही निर्धारित मार्ग से गुजर सकेंगे। 11 अगस्त को जलाभिषेक होगा। एएसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि 28 जुलाई से डायवर्जन लागू होगा।

    पहले चरण में यह रहेगा डायवर्जन

    पहले चरण का डायवर्जन 28 जुलाई से 12 अगस्त तक रहेगा। इस दौरान मेरठ और मुजफ्फरनगर से हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों के वाहन मंडावर, नांगल और मंडावली-भागूवाला मार्ग से संचालित होंगे। हल्के वाहनों को गंगा बैराज, सेंट मैरी चौराहा, किरतपुर, देव पेट्रोल पंप, जलालाबाद न्यू बाइपास, कोटद्वार बाइपास और समीपुर नहर पटरी होकर हरिद्वार भेजा जाएगा। कोटद्वार और पौड़ी जाने वाले वाहनों के लिए भी यही वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है।

    सावन माह के सोमवार पर भी लागू रहेगा विशेष प्लान

    कांवड़ यात्रा पूरे सावन माह में चलती है। माह के तीसरे और चौथे सोमवार को भी इसी व्यवस्था के तहत 13 से 14 अगस्त और 20 से 24 अगस्त को डायवर्जन रहेगा। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर पुलिस आवश्यकता के अनुसार भारी वाहनों के आवागमन पर अतिरिक्त प्रतिबंध भी लगा सकेगी। जिन मार्गों से वाहनों को भेजा जाएगा। उधर से आने वाले वाहन उसी मार्ग से अपने गंतव्य तक आएंगे।

    खबरें और भी

    इस तरह निकलेंगे वाहन

    हरिद्वार, कोटद्वार और पौड़ी जाने वालों के लिए

    • कांवड़ियों के वाहन मंडावर-नांगल-मंडावली-भागूवाला होकर जाएंगे।
    • हल्के वाहन गंगा बैराज-सेंट मैरी चौराहा, किरतपुर-देव पेट्रोल पंप, जलालाबाद न्यू बाइपास-कोटद्वार बाईपास, एनएच-534-समीपुर नहर पटरी होकर हरिद्वार जाएंगे।
    • हरिद्वार जाने वाले सामान्य भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी।

    मुरादाबाद, काशीपुर, जसपुर और अमरोहा जाने वाले वाहन

     

    यातायात निर्देश: प्रतिबंधित मार्ग सूची

    निम्नलिखित मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा:

    क्र.सं. प्रतिबंधित मार्ग (रूट) प्रतिबंध की स्थिति
    1 नजीबाबाद-नगीना-धामपुर-स्योहारा-सहसपुर मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित
    2 बिजनौर-चांदपुर-धनौरा मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित
    3 नूरपुर-दौलतपुर मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित
    4 चिड़ियापुर बार्डर से मोटा महादेव, नजीबाबाद, नहटौर, नूरपुर होकर नौगावां सादात मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित
    5 बिजनौर-झालू-नहटौर मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित
    6 बिजनौर-नगीना मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित
    7 गोलबाग चौराहा-हल्दौर-नहटौर-धामपुर मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित
    8 मंडावर-बालावाली मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित