Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Meerut-Pauri Highway पर लगा 5 KM लंबा जाम, कई घंटे परेशान रहे लोग; बिजनौर में रूट डायवर्जन लागू होने से हुई यह समस्या

    By Navneet Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Thu, 30 Jul 2026 06:55 PM (IST)

    Bijnor News: कांवड़ यात्रा के कारण बिजनौर में रूट डायवर्जन लागू होने से मेरठ-पौड़ी हाईवे पर पांच किमी लंबा जाम लग गया। गंगा बैराज के पास भारी वाहनों क ...और पढ़ें

    मेरठ-पौड़ी हाईवे पर गंगा बैराज के पास लगे जाम में फंसे वाहन। जागरण

    मेरठ-पौड़ी हाईवे पर गंगा बैराज के पास लगे जाम में फंसे वाहन। जागरण

    HighLights

    1. दोपहर के समय भारी वाहनों को निकाला, जिससे बाइपास पर भी रही जाम की स्थिति।

    2. अभी सड़कों पर नहीं है कांवड़ियों की अधिक संख्या, इसके बाद भी रोके जा रहे वाहन।

    जागरण संवाददाता, बिजनौर। कांवड़ यात्रा के चलते प्रशासन और पुलिस ने जनपद में रूट डावर्जन प्लान लागू किया है। प्लान लागू होने के पहले ही दिन आमजन काे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मेरठ-पौड़ी हाईवे-119 पर गंगा बैराज के पास पुलिस ने भारी वाहनों को रोकना शुरू किया।

    जिस कारण हाईवे पर करीब पांच किमी लंबा जाम लग गया। इस दौरान बसों और निजी वाहनों में सवार यात्रियों को काफी दिक्कताें का सामना करना पड़ा और दो से तीन घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। दोपहर बाद स्थिति जरूर सामान्य हो सकी।

    जनपद में कांवड़ यात्रा को देखते हुए बुधवार की मध्य रात्रि से रूट डायर्वजन प्लान को लागू कर दिया है। जिस कारण चयनित किए गए कांवड़ मार्गों पर यातायात की एकल व्यवस्था लागू की गई है। साथ भारी वाहनों को भी रोका जा रहा है। गुरुवार की सुबह पुलिस ने मेरठ-पौड़ी हाईवे-119 पर गंगा बैराज के पास बिजनौर की ओर आ रहे वाहनों को राेकना शुरू कर दिया। जिस कारण घंटे भर में ही सड़क पर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई।

    उधर, हाईवे के चौड़ीकरण कार्य के चलते निर्माण कार्य जारी है। जिस कारण यहां वाहनों की रफ्तार तो धीमी रहती है। उधर, बड़ी संख्या में सड़क के किनारे भारी वाहनों के खड़े हाेने से सड़क संकरी हो गई और जाम लगना शुरू हो गया। सुबह सात से दस बजे तक जाम की स्थिति हाईवे पर रही और रेंग-रेंग कर वाहनों को निकाला गया।

    खबरें और भी

    कई रोडवेज की बसें तो दो घंटे तक जाम में फंसी रही, जिससे बसों में सवार यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर में पुलिस ने भारी वाहनों को निकलना शुरू किया। इस बीच भारी बरसात शुरू हो गई और बाइपास के कई हिस्से जलमग्न हो गए। इस कारण से बाइपास पर भी जाम की स्थिति बन गई।

    सबसे अधिक दिक्कत सेंट मैरीज स्कूल के चौराहे भी वाहनों की कतार लगी और बरसात में फंसे लोगाें को यहां भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसपी अभिषेक झा के अनुसार कांवड़ यात्रा के चलते रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। जिन रास्तों पर अभी कांवड़ियों की संख्या कम है, वहां धीमी रफ्तार और नियमानुसार वाहनों को निकाला जा रहा है।