Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिपाही के बिस्तर में था विषैला करैत सांप; गनीमत रही कि समय रहते पड़ गई नजर... फिर हुआ यह सब

    By Anuj Kumar Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 08 Jul 2026 02:16 PM (IST)

    नांगल सोती, बिजनौर में एक पुलिसकर्मी के बिस्तर में विषैला करैत सांप मिला, जिसे समय रहते देख लिया गया। वन विभाग ने ग्रामीणों की मदद से सांप का सुरक्षित ...और पढ़ें

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. बिजनौर में पुलिसकर्मी के बिस्तर में मिला करैत सांप।

    2. समय रहते नजर पड़ने से टला बड़ा हादसा।

    3. वन विभाग ने सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

    संवाद सूत्र, नांगल सोती (बिजनौर)। थाना नांगल में तैनात पुलिसकर्मी के किराये के कमरे में सबसे विषैला सांप मिला। इंडियन कामन करैत को देख पुलिसकर्मी में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी की समय रहते उस पर नजर पड़ गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद करैत का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

    नांगल थाने में तैनात पुलिसकर्मी कुलदीप कुमार ड्यूटी से लौटकर अपने कमरे में पहुंचे। जैसे ही उन्होंने बिस्तर की ओर देखा, वहां एक जहरीला करैत सांप बैठा दिखाई दिया। यह नजारा देखते ही सिपाही के होश उड़ गए। आसपास के ग्रामीणों को सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे और बिना जोखिम उठाए वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक करैत का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। ग्रामीणों की सतर्कता और समझदारी से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

    बरसात में बढ़ा खतरा
    आजकल घरों में विषैले सांप निकल रहे हैं। वन विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने को कहा है। विशेष एहतियात इंडियन कामन करैत देश के सबसे विषैले सांपों में शामिल है। इसके काटने पर तत्काल ही उपचार न मिलने से जान का खतरा हो सकता है। यदि कहीं सांप दिखाई दे तो उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल ही वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।
    —विकास कुमार, सामाजिक वानिकी वन दरोगा