Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP के बिजनौर में मार्निंग वाॅक पर निकले भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष पर तेंदुए ने किया हमला, इलाके में दहशत

    By Virendra Rana Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 15 Jul 2026 05:07 PM (IST)

    भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष आलोक डागर पर बिजनौर (Bijnor News) के स्योहारा में गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। ...और पढ़ें

    बिजनौर में तेंदुए का आतंक, भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष पर किया हमला।

    बिजनौर में तेंदुए का आतंक, भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष पर किया हमला।

    HighLights

    1. भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष आलोक डागर पर गुलदार का हमला

    2. बिजनौर के स्योहारा में सुबह टहलते समय हुई घटना

    3. ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार पकड़ने की मांग की

    संवाद सूत्र, स्योहारा (बिजनौर)। गांव के पास टहल रहे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के ब्लाक अध्यक्ष गुलदार (तेंदुआ) ने हमला उसे घायल कर दिया।

    स्वजन ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में डर है। उन्होंने वन विभाग के अफसरों से पिंजरा लगाकर गुलदार (Leopard) को पकड़ने की मांग की है।

    गांव नौगरा निवासी भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष आलोक डागर ने बताया कि वह बुधवार सुबह लगभग सात बजे गांव के पास रोजाना की तरह सड़क पर टहल रहे थे।

    इस बीच अचानक खेत से निकलकर आए गुलदार ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। उनके शोर मचाने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके की ओर दौड़े। इस पर गुलदार वहां से भाग निकला।

    यह भी पढ़ें- घर में घुसे गुलदार से भिड़कर पालतू कुत्ते ने बचाई परिवार की जान, अन्य मामले में खेत से निकले गुलदार का महिला पर हमला

    स्वजन उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा दिया गया। लोकेन्द्र चौधरी, प्रमोद कुमार आदि ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार नौगरा से बेरखेड़ा वाले रास्ते पर आते-जाते राहगीरों को भी सड़क पर दिखाई देता रहता है।

    वहीं, अब गुलदार के हमले से भय का माहौल है। ग्रामीण अपनी सुरक्षा के चलते गुलदार के भय से अकेले निकलने में भी घबरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है।

    डिप्टी रेंजर विजय भारत सिंह ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने तथा अधिकारियों को अवगत कराकर गांव में पिंजरा लगाने की बात कही है।

    यह भी पढ़ें- ट्यूब बनी नाव: पुल नहीं होने के कारण जान हथेली पर रखकर नदी पार कर रहे किसान

    खबरें और भी