Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिजनौर में गुलदार ने महिला पर हमला कर घसीटकर ले जाने का किया प्रयास, ग्रामीणों ने बचाई जान

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 01:01 AM (IST)

    बिजनौर के अफजलगढ़ में गन्ने के खेत में काम कर रही 55 वर्षीय महिला राजो देवी पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार उसे घसीटकर ले जाने का प्रयास कर रहा था, ...और पढ़ें

    बिजनौर में खेत पर गन्ना छील रही एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। (एआई से निर्मित ग्राफिक्स)

    बिजनौर में खेत पर गन्ना छील रही एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। (एआई से निर्मित ग्राफिक्स)

    HighLights

    1. गन्ने के खेत में महिला पर गुलदार का हमला।

    2. ग्रामीणों ने शोर मचाकर महिला को बचाया।

    3. वन विभाग ने गुलदार पकड़ने को पिंजरा लगाया।

    संवाद सूत्र, अफजलगढ़ (बिजनौर)। खेत पर गन्ना छील रही एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार ने उसे खींच कर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन शोर सुनकर आसपास के खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने महिला को बचाया। महिला को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से जिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

    मंगलवार सुबह गांव हिदायतपुर चौहड़वाला निवासी लगभग 55 वर्षीय महिला राजो देवी पत्नी होरी सिंह गांव की ही कुछ महिलाओं के साथ गांव निवासी मोनू कुमार के खेत में गन्ना छीलने गई थीं। सुबह लगभग दस बजे वह खेत में गन्ना छील रही थी, जबकि कुछ दूरी पर अन्य महिलाएं गन्ना छील रही थीं। इसी दौरान पास के खेत से निकल कर आए एक गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

    खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण मौके पर दौड़े

    राजो देवी की चीख पुकार सुनकर अन्य महिलाएं व पास के खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण मौके पर दौड़े। उन्होंने शोर मचाकर लाठी-डंडे फटकारे, जिससे गुलदार राजो देवी को छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों के मुताबिक गुलदार राजो देवी को खींच कर ले जाने का प्रयास कर रहा था। यदि समय पर अन्य ग्रामीण नहीं आते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    स्वजन ने राजो देवी को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कालेज के अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्वजन ने बताया कि महिला की कमर व गर्दन पर पंजे के निशान हैं, स्थिति सामान्य है। इस बारे में नगीना वन क्षेत्राधिकारी पीके शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर टीम को भेजा गया है। एक पिंजरा लगवाया गया है। गुलदार की लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बिजनौर में कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कैंसर पीड़ित पत्नी के इलाज में हुआ था खर्च