Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिकार की तलाश में घूम रहा गुलदार पिंजरे में हुआ कैद, वन विभाग की टीम ने की सतर्कता बरते की अपील

    By Birendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 01 Mar 2026 03:35 PM (GMT+05:30)

    नहटौर के सीकरी बुजुर्ग गांव में एक गुलदार पिंजरे में फंस गया। यह वही गुलदार था जिसने पहले कांवड़ यात्रा के दौरान एक बच्चे पर हमला किया था। वन विभाग ने ...और पढ़ें

    पिंजरे में कैद हुआ गुलदार।

    पिंजरे में कैद हुआ गुलदार। 

    HighLights

    1. नहटौर के सीकरी बुजुर्ग में गुलदार पिंजरे में फंसा।

    2. पहले कांवड़ यात्री बच्चे पर किया था हमला।

    3. वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

    संवाद सूत्र, जागरण. नहटौर (बिजनौर)। नहटौर कोतवाली मार्ग पर गांव सीकरी बुजुर्ग के पास पूर्व में कांवड़ यात्रा के दौरान गुलदार द्वारा एक बालक को उठाने के प्रयास में झपटा मार दिया गया था। बालक घायल हो गया था। वन विभाग ने उक्त मामले मे एक पिंजरा लगा दिया था। शनिवार की रात को गुलदार शिकार के चक्कर में घूम रहा था कि घूमते-घूमते शिकार करने के लिए लगे पिंजरे में घुस गया और फंस गया रविवार की सुबह इस मामले का ग्रामीणों को पता लगने पर उन्होंने वन विभाग की टीम को सूचना दे दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गुलदार को अपने साथ लेकर धामपुर आ गई।

    अमरोहा के गांव आदमपुर स्थित डडियाल खादर निवासी दीपेंद्र कुमार का 8 वर्षीय पुत्र अनिकेत अपने जत्थे के साथ हरिद्वार से अपने पिता के साथ चल रहा था। जब वह नहटौर कोतवाली मार्ग पर ग्राम सीकरी बुजुर्ग के पास दरबारपुर पहुंचने पर जत्थे पर पीछे से बालक पर गुलदार ने झपटा मार दिया था। इस दौरान हाथ, पैर, पेट उसके पंजे के निशान लग गए थे, जिससे वह घायल हो गया था। उसकी चीख पुकार सुनकर कांवड़ियों के जत्थे मे हड़कंप मच गया था।

    घटना प्रातः करीब पांच बजे की थी। सड़क पर अंधेरा होने के कारण गुलदार जत्थे को देखकर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया था। ग्रामीणों में दहशत का माहौल था साथ ही वन विभाग में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया था। शनिवार की रात को गुलदार शिकार के चक्कर में घूम रहा था इसी समय गुलदार पिंजरे के निकट पहुंचा पिंजरे में बंधी बकरी को देखकर उसका शिकार करने के लिए पिंजरे में घुस गया और कैद हो गया इस मामले का जंगल गए ग्रामीणों को गुलदार को पिंजरे में फंसा देखकर उन्होंने इस मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी यह खबर आग की तरह फैल गई ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

    सूचना मिलते ही डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह मौके पर पहुंचे। गुलदार को अपने कब्जे में लेकर धामपुर ले गए। वन विभाग के डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि पकड़े गए गुलदार की उम्र लगभग 4 वर्ष है सुरक्षा के मानकों का पालन करते हुए उसे संभागीय वन कार्यालय धामपुर लाया गया है अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उसका मेडिकल कराया जाएगा। तथा क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखे जा रही है तथा ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

    खबरें और भी