धर्म छिपाकर की कोर्ट मैरिज, तीन बच्चों को जन्म दिया... अब तीन तलाक देकर घर से निकाला
धामपुर में एक युवक ने धर्म छिपाकर युवती से कोर्ट मैरिज की और उनके तीन बच्चे हुए। बाद में उसने फोन पर तीन तलाक देकर युवती को घर से निकाल दिया, जिसके बा ...और पढ़ें

धामपुर पुलिस की गिरफ्त में तीन तलाक का आरोपित सुभान। जागरण
HighLights
आरोपित युवक ने धर्म छिपाकर युवती से कोर्ट मैरिज की।
तीन बच्चों के जन्म के बाद फोन पर दिया तीन तलाक।
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
संवाद सहयोगी, धामपुर (बिजनौर)। नगर निवासी एक युवक ने युवती को कोर्ट मैरिज के बाद तीन तलाक दे दिया। युवती का आरोप है कि युवक मुस्लिम था, लेकिन उसने धर्म छिपाकर उससे शादी की थी। इस मामले में युवती ने पुलिस से शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। धामपुर में स्योहारा चुंगी के निकट की निवासी सुहाना ने पुलिस को बताया कि जब वह तीन वर्ष की थी तो उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। वह स्योहारा में अपनी ताऊ के घर रहती थी। बड़ी होने पर वह स्योहारा में एक व्यक्ति के यहां घर का काम करने लगी।
सुहाना के मुताबिक उस व्यक्ति की शादी एक मुस्लिम युवती से हुई थी। उसका भाई भी घर पर आता-जाता था। जिससे उसकी पहचान हो गई, उसने अपना नाम भूरा बताया। वर्ष 2020 में भूरा ने उससे बिजनौर में कोर्ट मैरिज कर ली। उसके बाद सुहाना को पता लगा कि युवक मुस्लिम है, जिसका नाम सुभान अहमद है। इसके बाद भी वह अपने भविष्य के बारे में सोच कर उसके साथ रहती रही, उनके तीन बच्चे भी हुए। सुहाना का आरोप है कि सुभान पहले धामपुर में सैलनू का काम करता था, लेकिन कुछ समय पहले दुकान बंद करके अकेला दिल्ली चला गया। बीती 12 जुलाई को उसने फोन पर तीन तलाक दे दिया और घर से चले जाने को कहा।
बाद में ससुरालवालों ने भी उसे घर से निकाल दिया। कई दिन वह बच्चों के साथ भटकती रही, इसके बाद पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। कोतवाली प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर सुभान उर्फ भूरा पुत्र सिराजुद्दीन निवासी स्योहारा चुंगी, धामपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया।