Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

     कैंसर पीड़ित 'नोरा' अपने बच्चों से बिछड़ गई, पता बताने वाले को पांच हजार का इनाम

    By Birendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 24 Jan 2026 12:42 PM (IST)

    बिजनौर में डाक्टर की कैंसर पीड़ित कुतिया 'नोरा' लापता हो गई है। पांच महीने पहले मिली नोरा परिवार का हिस्सा बन गई थी और डेढ़ महीने पहले उसने चार बच्चों ...और पढ़ें

    बिजनौर में लापता कुतिया नोरा की तलाश के वायरल पोस्टर। सौ. सोशल मीडिया

    बिजनौर में लापता कुतिया नोरा की तलाश के वायरल पोस्टर। सौ. सोशल मीडिया  

    HighLights

    1. मनोचिकित्सक डॉ. नितिन की कैंसर पीड़ित कुतिया नोरा लापता।

    2. नोरा  ने डेढ़ महीने पहले चार बच्चों को जन्म दिया था।

    जागरण संवाददाता, बिजनौर। मनोचिकित्सक डा. नितिन के घर पर पल रही कैंसर पीड़ित कुतिया लापता हो गई है। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। चिकित्सक ने उसका पता बताने वाले को पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। सोशल मीडिया पर इसकी पहचान और फोटो इनाम राशि देने के साथ वायरल हो गया है।

    डा. नितिन संघमित्र मेडिकल कालेज अस्पताल में मनोचिकित्सक हैं। उनका एसआरएस माल में भी प्राइवेट क्लीनिक है। डा. नितिन की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी की गई है। उन्होंने तीन दिन से गुम हुई कुतिया नोरा को तलाश कराने की अपील की है। नोरा का पता बताने वाले को पांच हजार रुपये इनाम का एलान किया है। साथ में एक मार्मिक पत्र भी  वायरल किया है।

    पांच महीने पहले सड़क पर मिली थी कुतिया

    बताया है कि पांच महीने पहले कुतिया सड़क पर मिली थी। जिसके बाद उसे घर ले आए। तब से वह परिवार की सदस्य बन गई। डेढ़ महीने पहले उसने चार बच्चों को जन्म दिया। दुखद रहा है कि उसे कैंसर हो गया। उसका इलाज चल रहा है। इस बीमारी में उसने अपने बच्चों को जन्म दिया।

    यह भी पढ़ें- हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा करने वाले कुत्ते को लेकर अपडेट, दिल्ली के अस्पताल से नोएडा के एनिमल सेल्टर भेजा

    बच्चों को इंजेक्शन से दूध पिलाना पड़ रहा

    चिकित्सक ने बताया कि गुरुवार को वह नोरा को लेकर स्वाहेड़ी के पास प्रेम पथ एनिमल शेल्टर में इंजेक्शन लगाने के ले गए। इस दौरान कुत्ते के भौंकने के चलते वह खेत में भाग गई। तब से उसका पता नहीं चल सका है। उसके बच्चों को इंजेक्शन से दूध पिलाना पड़ रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा करने वाले कुत्ते की जांच रिपोर्ट आ गई, इसमें बताई गई यह बीमारी

    यह भी पढ़ें- 'पूजा तुम कहां हो, मैं तुम्हें 17 साल से ढूंढ रहा हूं' 'अरुण' ने फिर लगाए पोस्टर; आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल