Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nagina Lok Sabha Chunav Result 2024: चंद्रशेखर लाखों मतों के अंतर से जीते, ओम को मिली करारी शिकस्त

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 12:29 PM (IST)

    Nagina Lok sabha election result 2024 इस बार नगीना सीट पर मुकाबला दिलचस्प रहा। सीट चर्चा का विषय तब बनी जब भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ASP (आजाद समाज पार ...और पढ़ें

    Nagina Lok Sabha Chunav Result 2024: चंद्रशेखर पर भरोसा या मतों में बटवारा; यहां देखें सबसे तेज नतीजे
    Nagina Lok Sabha Chunav Result 2024: चंद्रशेखर पर भरोसा या मतों में बटवारा; यहां देखें सबसे तेज नतीजे

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Nagina lok sabha chunav Result 2024: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में स्‍थ‍ित नगीना लोकसभा सीट नए परिसीमन की सिफारिश के बाद बनी थी। नगीना संसदीय सीट पर पहले चरण (19 अप्रैल, 2024) में मतदान हुआ। नगीना सीट पर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर, भाजपा के ओमकुमार, सपा के मनोज कुमार और बसपा के सुरेंद्र पाल के बीच सीधा मुकाबला रहा।

    मुस्लिम और वंचित समाज बाहुल्य नगीना लोकसभा सीट पर इन दोनों बिरादरियों के मतदाताओं की जुगलबंदी ने आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर को जीत दिला दी। जीत भी मामूली नहीं बल्कि 1.52 लाख के भारी भरकम अंतर से।

    इस बार नगीना सीट पर मुकाबला दिलचस्प रहा। सीट चर्चा का विषय तब बनी, जब भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ASP (आजाद समाज पार्टी) को सपा-कांग्रेस गठबंधन ने टिकट नहीं दिया। चंद्रशेखर लंबे समय से नगीना सीट से चुनाव लड़ने का मन बनाए हुए थे। तभी आखिरी समय पर सपा ने चंद्रशेखर को झटका दे दिया।

    आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर दलित राजनीति के युवा एवं चर्चित चेहरा हैं। लंबे समय से तैयारी कर रहे चंद्रशेखर मुस्लिम मतों में बड़ी पकड़ का दावा करते हैं। वह दलितों में भी लंबे समय से होमवर्क कर रहे थे। भाजपा ने नहटौर के तीन बार के विधायक ओमकुमार को उतारा। उनके पास भाजपा की सांगठनिक ताकत, ओबीसी वोटों की पूंजी एवं रालोद का समर्थन रहा। सपा ने पूर्व जज मनोज कुमार को टिकट दिया।

    2019 में BSP के गिरीश चंद्र ने जीती थी नगीना सीट

    2019 में नगीना की जनता ने 568378 वोटों के साथ BSP के गिरीश चंद्र को विजयी बनाया था। गिरीश चंद्र ने भाजपा के डॉ यशवंत सिंह को 166832 वोटों से हराया था। डॉ यशवंत सिंह को 401546 वोट प्राप्त हुए थे।

    खबरें और भी

    जानिए नगीना सीट को

    नगीना सीट 16 लाख वोट वाली है। यहां मुस्लिम वोटर्स 6 लाख हैं। वहीं अनुसूचित जनजाति के वोटर तीन लाख से अधिक हैं। नगीना सीट को बड़े नेताओं के लिए सुरक्षित कहा जाता है। सपा प्रमुख मायावती 1989 में यहीं से लड़कर संसद पहुंची थीं। 2014 के चुनाव में यशवंत सिंह ने इस सीट से जीत हासिल की थी। 2019 के चुनाव में बसपा के गिरीश चंद ने इस सीट से भाजपा के यशवंत सिंह को भारी मतों से हराया था।