आलोपुर प्रकरण: नजीबाबाद में छह जुलाई को किसानों की महापंचायत, गांव-गांव प्रचार तेज
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) छह जुलाई को नजीबाबाद में आलोपुर प्रकरण को लेकर महापंचायत आयोजित कर रही है। ...और पढ़ें

HighLights
छह जुलाई को नजीबाबाद में किसान महापंचायत होगी।
आलोपुर प्रकरण पर किसानों में भारी गुस्सा है।
यूनियन पदाधिकारी 100 से अधिक गांवों में संपर्क कर रहे हैं।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन के अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने छह जुलाई को नजीबाबाद में छह जुलाई काे आहूत महा पंचायत में गांव-गांव में किसानों से संपर्क तेज कर दिया है। यूनियन के कई पदाधिकारियों ने किसानों से महा पंचायत में पहुंचने की अपील की है।
यूनियन के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही के नेतृत्व में समरपाल सिंह, राजीव कुमार, धर्मपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सर्वेद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, डा. योगेंद्र सिंह समेत कई अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने छह जुलाई को नजीबाबाद में आहूत महा पंचायत की सफलता के लिए ग्राम रोशनपुर, नारायणी, भीमपुरा, गोसपुर, तेलीपुरा, अलीपुर, मसूरी, खेड़ा, पहरूवाला, डेहरी महेश्वरी, बिश्नोई वाला, खुर्रामपुर, खड़क समेत 100 से अधिक गांव में संपर्क कर किसानों से छह जुलाई को नजीबाबाद महापंचायत पहुंचने की अपील की।
उन्होंने बताया कि पंचायत में पांच से अधिक भंडारों की व्यवस्था की गई है। वहीं उन्हाेंने का दावा है कि पंचायत में शामिल होने के लिए किसान बसों, ट्रेनों, ट्रैक्टर-ट्रालियों, निजी वाहनों और अन्य साधनों से नजीबाबाद पहुंचेंगे। इसके अलावा पड़ोसी जनपदोंं के किसान भी महापंचायत में पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं।