बिजनौर की दीदी ने बनाई, प्रधानमंत्री मोदी ने सराही... यूं छाई स्वेदशी हर्बल चाय
बिजनौर के लक्खीवाला गांव की महिलाओं द्वारा बनाई गई 'विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी' को प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' में सराहा है। इस प्रशंसा से स् ...और पढ़ें

बिजनौर के गांव लक्खीवाला में विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी की पैकिंग करतीं महिलाएं।
HighLights
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'मन की बात' में बिजनौर की चाय सराही।
लक्खीवाला की महिलाओं ने बनाई 'विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी'।
यह उपलब्धि महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को प्रेरित करेगी।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। गांव लक्खीवाला की महिलाओं द्वारा बनाई जा रही देशी चाय आज देशभर में चर्चा का विषय हो गई है। महिलाओं द्वारा बनाई जा रही विदुर प्रेरणा स्वेदशी हर्बल टी का नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में लिया है। एक छोटे से गांव में बनने वाली चाय को आज पूरा देश जान गया है। प्रधानमंत्री के चाय का नाम लेते ही समूह की महिलाओं और गांव वालों पर भी नाते-रिश्तेदारों के फोन आने लगे हैं।
महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए उन्हें स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जा रहा है। जिले में ढाई लाख से अधिक महिलाएं इस समय स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई हैं। महिलाओं के उत्पादों को विदुर नाम से बेचा जाता है। गांव लक्खीवाला निवासी बबीता रानी ने लगभग एक वर्ष पहले हर्बल टी नाम से स्वयं सहायता समूह बनाया और देशी चाय बनाना शुरू किया। चाय में गिलोय, मुलेठी, कच्ची हल्दी, इलायची, सौंफ आदि डाले।
चाय का नाम विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी रखा। ये सब अपने आप में एक औषधि की तरह हैं। उनकी इस चाय को बहुत पसंद किया गया। आनलाइन प्रमोट किया गया तो लोगों के आर्डर मिलने शुरू हो गए। आर्डर के अनुसार ही चाय बनाई जाती है। आज प्रधानमंत्री ने महिलाओं द्वारा बनाई जा रही चाय का नाम लेकर इसे देशभर में प्रसिद्ध कर दिया है। बबीता रानी बताती हैं कि उनके लिए इससे बड़ी उपलब्धि वाला दिन शायद ही कोई और हो सकता है।
300 रुपये है कीमत
हर्बल टी स्वयं सहायता समूह से 11 महिलाएं जुड़ी हैं। चाय के 100 ग्राम के पैकेट पर 350 रुपये प्रिंट है, लेकिन समूह इसे 300 रुपये में देता है। दिल्ली आदि से चाय के काफी आर्डर मिलते हैं।
खबरें और भी
काम आया लोन का पैसा
समूह को काम करने के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत दस लाख का लोन भी दिया गया है। उपायुक्त उद्योग अमित कुमार ने बताया कि युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए योजनाओं में लोन दिया जाता है। इससे बाकी युवा भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित होंगे।
समूह दीदियों के लिए बड़ी उपलब्धि
प्रधानमंत्री के मुंह से विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी का नाम आना केवल एक समूह के लिए नहीं, बल्कि सभी समूह दीदियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे बाकी महिलाएं अपने काम को आगे बढाने के लिए प्रेरित होंगी।
रणविजय सिंह, सीडीओ