Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंग्रेजों के जमाने के रेलवे स्टेशन का बदला रूप, अब यहां मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं; PM करेंगे लोकार्पण 

    By Rahul Shyam Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 15 Jul 2026 02:51 PM (IST)

    Bijnor News: बिजनौर जिले के धामपुर रेलवे स्टेशन का लोकार्पण 17 जुलाई को प्रधानमंत्री वर्चुअली करेंगे। यह स्टेशन अमृत भारत योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं ...और पढ़ें

    धामपुर रेलवे स्टेशन का भवन। जागरण

    धामपुर रेलवे स्टेशन का भवन। जागरण

    HighLights

    1. धामपुर रेलवे स्टेशन का 17 जुलाई को प्रधानमंत्री वर्चुअली करेंगे लोकार्पण।

    2. अमृत भारत योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ स्टेशन।

    संवाद सहयोगी, धामपुर (बिजनौर)। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तैयार हुए धामपुर रेलवे स्टेशन का आगामी 17 जुलाई को लोकार्पण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअली धामपुर व उत्तराखंड के हर्रावाला रेलवे स्टेशन का लोककर्पण सहित अन्य योजना का शिलान्यास किया जाएगा।

    2r

    मंगलवार रात लगभग सवा आठ बजे इसके संबंध में मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव द्वारा सूचना जारी की गई है। उनके मुताबिक आगामी 17 जुलाई की दोपहर सवा दो बजे धामपुर स्टेशन पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य लोग शामिल होंगे।

    1r

    साथ ही स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार धामपुर व उत्तराखंड के हर्रावाला स्टेशन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा उनके द्वारा अमृत भारत योजनाओं के तहत परियोजनाओं व अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा।

    D1

    दो वर्ष पहले ब्रिटिश काल के स्टेशन के भवन को ध्वस्त करके अमृत भारत योजना के तहत इसका पुनर्निमाण कराया गया है। धामपुर में आधुनिक व सभी सुविधाओं से लैस स्टेशन भवन का निर्माण कराया गया है। यहां यात्रियों के लिए आधुनिक प्रतीक्षालय, दिव्यांगजन व अन्य यात्रियाें के आधुनिक शौचालय, यात्री सूचना प्रणाली, उच्च गुणवत्ता वाले साइन बोर्ड समेत अन्य आधुनिक सुविधाओं के साथ भव्य भवन का निर्माण कराया गया है।

    खबरें और भी

    धामपुर रेलवे स्टेशन पर मिलने वाली सुविधाएं

    • आकर्षक व बेहतर प्रकाश व्यवस्था।
    • उन्नत प्रतीक्षालय (फर्स्ट व सेकेंड क्लास)
    • आधुनिक शौचालय
    • आधुनिक व गुणवत्ता वाले डिस्प्ले बोर्ड
    • दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, (रैंप, बैं आदि)
    • आकर्षक हरित क्षेत्र व पौधारोपण
    • यात्री सूचना प्रणाली
    • बड़ी पार्किंग
    • जीआरपी व आरपीएफ कार्यालय भवन।