Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अखिलेश यादव की बिजनौर में चुनावी सभा; कहा- 'पहले चरण में भाजपा की..., दिल्ली की सुरक्षा उन्हें ही मिलती है जो बीजेपी में मिल जाते हैं'

    Updated: Sat, 13 Apr 2024 07:14 PM (GMT+05:30)

    Lok Sabha Election Akhilesh Yadav Pubilc Meeting पहले चरण में उत्तर प्रदेश में नहीं होगी भाजपा की बोहनी। अखिलेश यादव ने जयन्त चौधरी का नाम लिए बिना कह ...और पढ़ें

    Bijnor News; अखिलेश यादव ने चुनावी सभा को किया संबोधित।
    Bijnor News; अखिलेश यादव ने चुनावी सभा को किया संबोधित।

    HighLights

    1. नगीना लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी मनोज कुमार के समर्थन में की चुनावी सभा
    2. सरकार में होती है परीक्षा लीक, युवाओं का भविष्य किया है बर्बाद

    संवाददाता जागरण, बिजनौर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 400 सीट जीतने का दावा करने वाले भाजपा अपनी हार से घबराकर मुख्यमंत्रियों को जेल भेज रहे हैं।

    भाजपा को अरबों रुपये का चंदा देने वाली कंपनी ने आम आदमी पार्टी को चंदा दे दिया तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेज दिया गया। लेकिन जनता सब देख रही है। पहले चरण में उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा की बोहनी नहीं होने देगी।

    नगीना सीट पर प्रत्याशी के समर्थन में आए अखिलेश यादव

    नगीना लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी मनोज कुमार के समर्थन में नहटौर में आयोजित चुनावी सभा में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को केंद्र में दस और उत्तर प्रदेश में सात साल हो गए हैं। लेकिन फिर भी उत्तर प्रदेश के हाथ में डिग्री लेकर बेरोजगार घूम रहे हैं और आत्महत्या कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ेंः आगरा में पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या; रातभर लाश के पास बैठा रहा पति; सुबह थाने पहुंचा और पुलिस को बताई कत्ल की वजह

    चंद्रशेखर की ओर इशारा करते हुए साधा निशाना

    अखिलेश यादव ने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर की ओर इशारा करते हुए कहा कि दिल्ली की सिक्योरिटी उन्हें ही मिलती है जो भाजपा से मिल जाते हैं। सरकार में अब तक नौ परीक्षा के पेपर लीक हुए हैं। 60 लाख नौजवानों के भविष्य पेपर लीक होने से अधर में लटका है।

    अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सबसे ज्यादा साजिश करने वाली पार्टी है। कहा कि किसान, नौजवान और आम जनता भाजपा के राज से तंग आ गए हैं। कहा कि भाजपा को न संविधान की चिंता है और न लोकतंत्र की। भाजपा के नेताओं को केवल अपनी चिंता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः मेरठ में तेंदुए की घर में एंट्री से हड़कंप; बरामदे में खूंखार जानवर, कमरे में कैद परिवार, रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए जुटी टीम

    इंडी गठबंधन से घबराए हैं सभी

    अखिलेश ने कहा कि 2022 के लोकसभा चुनाव में सपा द्वारा जीती गई कई सीटों पर भाजपा ने दबाव देकर अपना प्रत्याशी जीता लिया। कहा कि सीएए के आंदोलन के समय भी सपा ने ही जनता की लड़ाई लड़ी और सपा के नेताओं पर मुकदमे भी दर्ज हुए। कहा कि भाजपा के लोग इंडिया गठबंधन से इतना घबराए हुए हैं कि इसे वे इंडी गठबंधन कहते हैं। लेकिन अब ये नहीं होने दिया जाएगा।

    अखिलेश यादव ने सभी से साइकिल के चुनाव चिन्ह पर वोट देने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल यादव और संचालन विधायक मनोज पारस ने किया। इस दौरान विधायक स्वामी ओमवेश, तस्लीम अहमद, पूर्व सांसद यशवीर सिंह, पूर्व विधायक शेख सुलेमान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान, पूर्व मंत्री ओमवती देवी आदि उपस्थित रहे।