Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिजनौर में सिपाही ने धोखे से शादी कर युवती को छोड़ा, पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 01:20 AM (GMT+05:30)

    बिजनौर में एक यूपी पुलिस सिपाही ने शादी के नाम पर युवती से धोखाधड़ी की और उसे छोड़ दिया। जांच में पता चला कि सिपाही पहले भी चार शादियां कर चुका था, जि ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. यूपी सिपाही ने शादी के नाम पर युवती से की धोखाधड़ी।

    2. सिपाही प्रदीप कुमार ने पहले भी चार शादियां की थीं।

    3. बिजनौर पुलिस ने सिपाही समेत पांच पर दर्ज किया मुकदमा।

    संवाद सूत्र, भूतपुरी (बिजनौर)। गांव सलावतपुर गिरधर उर्फ भज्जावाला निवासी एक युवती के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी की। कुछ समय बाद ही उसे छोड़ दिया। आरोप है कि उसने पहले से ही चार शादियां कर रखी हैं। पीड़िता की बहन ने एसपी बिजनौर से शिकायत की थी। पुलिस ने सिपाही समेत पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    गांव सलावतपुर गिरधर निवासी हिमानी के मुताबिक गांव किशनपुर कुंडा निवासी महिला मरकली देवी से कुछ माह पहले जान-पहचान हुई थी। उस दौरान मरकली ने अपने भांजे प्रदीप कुमार निवासी गांव बनवारीपुर के बारे में बताया कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है और गाजियाबाद में तैनात है।

    उसने हिमानी की छोटी बहन ज्योति की शादी प्रदीप से कराने का प्रस्ताव रखा। लेकिन उसने यह भी बताया कि प्रदीप की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। हिमानी द्वारा बात करने पर उसके माता-पिता भी शादी के लिए तैयार हो गए।

    हिमानी का आरोप है कि छह माह पहले प्रदीप तहसील नगीना के मुंसफी कोर्ट में आया और वहां विवाहनामा तैयार कराकर शादी कर ली। ज्योति को अपने गांव ले गया, लेकिन एक सप्ताह बाद ही ड्यूटी की बात कहकर गाजियाबाद चला गया। इसके बाद घर नहीं आया।

    खबरें और भी

    शक होने पर जब ज्योति, बड़ी बहन हिमानी व उसके घर वालों ने जानकारी जुटाई तो प्रदीप पहले से ही शादीशुदा निकला, आरोप है कि उसने इसी प्रकार धोखे से चार शादियां कर रखी हैं। हिमानी ने एसपी बिजनौर से शिकायत की थी।

    कोतवाली प्रभारी मृदुल कुमार ने बताया कि सिपाही प्रदीप कुमार व उसका साथ देने में उसके भाई रोहित, भूपेंद्र, बहन अंजली व मौसी मरकली देवी के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।