Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bijnor News: सितंबर में गर्मी का राज कायम, कम न कर दे बासमती की खुशबू!, शिवालिक पर्वतों पर खूब बरसते हैं बादल

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 10:15 AM (IST)

    UP Weather Forecast Impact Of Crops Of Basmati Rice सितंबर में मौसम बदलने लगता है और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने लगता है लेकिन ऐसा इ ...और पढ़ें

    सितंबर में गर्मी का राज कायम, कम न कर दे बासमती की खुशबू!, शिवालिक पर्वतों पर खूब बरसते हैं बादल
    सितंबर में गर्मी का राज कायम, कम न कर दे बासमती की खुशबू!, शिवालिक पर्वतों पर खूब बरसते हैं बादल

    HighLights

    1. सामान्य से ज्यादा बरसात होने के बाद भी नहीं कम हो रहा तापमान
    2. खूब आता है बरसात का पानी

    बिजनौर, जागरण संवाददाता। UP Weather Update, Basmati Rice बिजनौर जिले में सितंबर में ज्यादा सामान्य से ज्यादा बरसात से भी तापमान में कोई गिरावट नहीं आ रही है। अधिकतम तापमान अब भी 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक जा रहा है। अगर गर्मी और उमस का प्रकोप ऐसे ही रहा तो बासमती धान की खुशबू पर असर पड़ सकता है। बासमती धान की खुशबू गर्मी से कम हो सकती है।

    खूब बरसता है पानी

    शिवालिक पर्वत श्रृंखला की तलहटी में बसे जिले में बादल खूब पानी बरसाते हैं। उत्तराखंड में बरसने वाला पानी भी कई बरसाती नदियों के जरिये जिले में ही आता है। 15 जून से 15 अक्टूबर तक वर्षाकाल माना जाता है। सितंबर का आधे से ज्यादा महीना बीत चुका है लेकिन बादल पानी बरसाने में अब भी कोई कंजूसी नहीं कर रहे हैं। हालांकि बादल जितना पानी बरसा रहे हैं गर्मी का प्रकोप भी उतना ही बढ़ रहा है।

    किसानों को परेशान कर सकता है मौसम

    वैसे तो गर्मी खत्म होगी ही लेकिन इसका लंबा समय किसानों को और परेशान कर सकता है। जिले में लगभग 55 हजार हेक्टेयर भूमि में धान की फसल बोई जाती है। इसमें आधे से अधिक रकबा बासमती धान का रहता है। बासमती धान अपनी खुशबू के लिए जाना जाता है और इसकी मांग खाड़ी देशों तक है।

    बासमती धान में सितंबर में दाना पड़ना शुरू हो जाता है और खुशबू भी अभी आती है। गर्मी लंबे समय तक रहने से धान की पैदावार पर तो कोई असर नहीं पड़ता है लेकिन धान की दाने यानि चावल की खुशबू कम होती जाती है। खुशबू कम होने से फसलों के उचित दाम भी किसानों को नहीं मिल पाते हैं।

    खबरें और भी

    ज्यादा हो रहा तापमान

    धान की फसल में दाना पड़ने के समय अधिकतम 25 से 30 डिग्री और रात में अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। लेकिन दिन में अधिकतम तापमान 33 से 34 और रात में 28 डिग्री सेल्सियस तक हो रहा है। इस स्थिति से बचाव का कोई तरीका भी नहीं है।

    जिले में बरसात की स्थिति

    • महीना, औसत बरसात, हुई बरसात
    • जनवरी, 34.3, 22.8
    • फरवरी, 35.5, 00
    • मार्च, 17.7, 77.1
    • अप्रैल, 10.3, 7.8
    • मई, 17.1, 98.9
    • जून, 107.3, 206.9
    • जुलाई, 337.5, 482.4
    • अगस्त, 310.9, 332
    • सितंबर, 191.8, 223.6
    • नोट:बरसात एमएम में है।

    धान का रकबा

    मोटा धान, 15924

    बासमती धान, 38817

    संकर धान, 2106

    कुल रकबा, 566847

    नोट:रकबा हेक्टेयर में है।

    ये भी पढ़ेंः Shamli News: 'कैराना का डान कौन'; चर्चाओं में ढाई फीट के अजीम मंसूरी, कभी शादी के लिए थाने में लगाई थी गुहार

    बदलेगा मौसम

    सितंबर में अभी भी मौसम में गर्मी बनी हुई है। एक दो और बरसात होने के बाद तापमान में एकदम से गिरावट आएगी। सतीश कुमार, प्रेक्षक-माैसम वेधशाला

    ये भी पढ़ेंः यूपी के इस शहर में धारा 144 लागू, 15 नवंबर तक किसी भी आयोजन के लिए लेनी होगी प्रशासन की अनुमति

    खुशबू हो सकती है प्रभावित

    अभी बासमती धान की फसल के हिसाब से गर्मी और उमस ज्यादा है। इससे धान की खुशबू प्रभावित हो सकती है। मौसम में बदलाव जल्दी होना चाहिए। डा.केके सिंह, कृषि वैज्ञानिक