VIDEO : मूर्ति की परिक्रमा करने वाले कुत्ते की हालत नाजुक, दिल्ली में इलाज जारी; ग्रामीण कर रहे प्रार्थना
बिजनौर के नगीना में हनुमान मंदिर की परिक्रमा कर रहे कुत्ते का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोमवार सुबह बीपी गिरने से उसे आईसीयू में भर्ती करा ...और पढ़ें
HighLights
नगीना के हनुमान मंदिर में परिक्रमा कर रहे कुत्ते का इलाज जारी।
स्वास्थ्य लाभ के लिए मंदिर में हो रहा हवन-पूजन।
संवाद सूत्र, नगीना (बिजनौर)। नगीना क्षेत्र में एक मंदिर मे एक सप्ताह तक हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा कर रहे कुत्ते की स्वास्थ्य जांच दिल्ली के अस्पताल चल रही है। उसे लेकर गई एनजीओ की टीम के अनुसार पूर्ण स्वस्थ होने पर ही उसे लेकर लौटेंगे। उपचार के लिए टीम के साथ दिल्ली गए ग्रामीण शक्ति सैनी व विजयपाल सैनी गांव वापस लौटे आए हैं। एनजीओ टीम के अनुसार सोमवार सुबह उसका वीपी डाउन होने से चिंता बढ़ गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि अब पूर्ण रूप के ठीक होने के बाद ही टीम कुत्ते को गांव नंदपुर वापस लेकर लौटेगी। उधर मंदिर के व्यवस्था देख रहे तुषार सैनी, अश्वनी सैनी, राजेंद्र सैनी, अमित सैनी, हिमांशु सैनी का कहना है कि सभी ग्रामीण कुत्ते के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित हैं तथा स्वास्थ्य लाभ के लिए मंदिर में बराबर हवन पूजन कर रहे हैं। मंगलवार को मंदिर परिसर में एक विशाल भंडारे का सभी ग्रामीणों के सहयोग से आयोजन किया जाएगा। उधर जिले से बाहर के लोगों का गांव पहुंचने का सिलसिला जारी है।
यह भी पढ़ें- हनुमान जी की मूर्ति की चार दिन से परिक्रमा कर रहा कुत्ता, विशेषज्ञों ने बताए इसके संभावित कारण; गांव में जश्न
प्रेमपथ एनिमल शेल्टर के एनजीओ के डा. अश्वनी चित्रांश ने फोन पर बताया कि सोमवार सुबह उसका वीपी डाउन हो गया है। इस कारण डाक्टरों ने उसे आइसीयू में शिफ्ट कर दिया है।
प्रेमपथ एनिमल शेल्टर की टीम ले गई दिल्ली
प्रेमपथ एनिमल शेल्टर की टीम कुत्ते को इलाज एवं जांच के लिए दिल्ली के मैक्स अस्पताल ले गई है। वहां पर रविवार को कुत्ते की एमआरआइ, केएफटी व सीवीसी आदि जांच की गई। उधर, मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और भंडारे चल रहे हैं। कुत्ते के स्वास्थ्य की चिंता को देखते हुए बिजनौर के गांव पैदा से प्रेमपथ एनिमल शेल्टर की टीम भी गांव पहुंच गई थी।
यह भी पढ़ें- लगातार परिक्रमा कर रहा कुत्ता! सता रही कुत्ते के स्वास्थ्य की चिंता... 60 हजार से ज्यादा पहुंच चुके दर्शन के लिए
टीम के डा. संध्या रस्तोगी, डा. अश्वनी चित्रांश, विशाल ने ग्रामीणों के सामने कुत्ते के स्वास्थ्य की चिंता को व्यक्त कर, स्वास्थ्य परीक्षण के लिए दिल्ली ले जाने का प्रस्ताव रखा।
ग्रामीण की सहमति बनने पर टीम कुत्ते को दो ग्रामीण शक्ति सैनी व विजयपाल सैनी के साथ दिल्ली के मैक्स अस्पताल ले गई। प्रेमपथ एनिमल शेल्टर की टीम डा. अश्वनी चित्रांश ने फोन पर बताया कि रविवार को दिल्ली में कुत्ते की ब्लड संबंधी सीबीसी, एलएफटी, केएफटी की जांच व अल्ट्रासाउंड आदि कराए गए।
खबरें और भी
उन्होंने बताया कि कुत्ता गांव कब वापस पहुंचेगा, इसके बारे में अभी कुछ कह पाना संभव नहीं है।