Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सहेली को मोबाइल दिखाते हुए बोली युवती 'मुझसे शादी कर ले वरना...' बात न मानने पर उसके अश्लील फोटो कर दिए वायरल

    By Navneet Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Fri, 24 Apr 2026 06:23 PM (IST)

    बिजनौर में एक युवती ने समलैंगिक विवाह के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, जिसके बाद आरोपित युवती ने एआई की मदद से उसके अश्लील फोटो बनाकर वायरल कर दिए। ...और पढ़ें

    AI जेनरेटिड फोटो

    AI जेनरेटिड फोटो

    HighLights

    1. बिजनौर में युवती ने समलैंगिक विवाह का प्रस्ताव ठुकराया।

    2. आरोपित युवती ने AI से अश्लील फोटो वायरल किए।

    3. पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

    संवाद सूत्र, कोतवाली देहात (बिजनौर)। एक युवती ने दूसरी को दोस्ती कर विश्वास में लिया। दोनों पक्की सहेलियां बन गईं। इसके बाद युवती ने उसके सामने विवाह का प्रस्ताव रख दिया। यह सुनकर वह हैरान रह गई। उसके मना करने पर एक युवती ने पीड़िता के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आइडी बनाई।

    एआइ की मदद से पीड़िता के अश्लील फोटो तैयार कर वायरल कर दिए। मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपित युवती और उसके पांच स्वजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

    एक गांव निवासी युवती से दूसरे गांव निवासी युवती ने दोस्ती कर ली। इस दौरान आरोपित युवती ने पीड़िता के कई फोटो भी ले लिए। इसके बाद उस पर विवाह करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने इन्कार कर दिया। इस पर आरोपित युवती ने उसे बदनाम करने की धमकी दी। साथ ही इंस्टाग्राम पर अपने और पीड़िता के नाम से आइडी बना ली।

    आरोपित ने उसके एआइ से बने अश्लील फोटो वायरल कर दिए। पीड़िता ने अपनी मां को मामले की जानकारी दी। इसे गंभीरता से लेते हुए उसकी मां ने आरोपित युवती, उसके पिता, भाई, बहन और जीजा के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी।

    यह भी पढ़ें- लड़की देखने आए वर पक्ष के तुरंत फेरे कराने को कहते ही होने लगी तैयारी, लेकिन मौके पर पहुंच गई पुलिस...

    पीड़िता ने बताया कि आरोपित युवती की बहन की ससुराल उसके गांव में है। आरोपित अक्सर गांव आती थी और इस दौरान दोनों संपर्क में आ गई थीं। कोतवाली देहात के प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बिजनौर में दुल्हन के आगमन के दौरान पथराव, जमकर लाठी-डंडे चले, पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ की कार्रवाई