बिजनौर में दुल्हन के आगमन के दौरान पथराव, जमकर लाठी-डंडे चले, पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ की कार्रवाई
Bijnor News : बिजनौर में दुल्हन के आगमन के दौरान विवाद हो गया। पुलिस ने 12 लोगों पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई की है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद हुआ पथराव।
अफरातफरी मचने पर मौके पर पहुंची पुलिस।
संवाद सूत्र, बेगावाला (बिजनौर)। दुल्हन के आगमन के दौरान खेल-खेल में एक बच्चे ने पत्थर फेंक दिया। पत्थर दूल्हे के बड़े भाई के लग गया। देखते-देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट व लाठी-डंडे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। देर रात दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के एक पक्ष के दर्जनभर लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की है।
शहर कोतवाली के गांव काजीवाला निवासी नदीम की रविवार को थाना नगीना के ग्राम कोटकादर बरात गई थी। घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थी। बरात देर रात दुल्हन लेकर गांव लौटी थी। घर के बाहर कुछ बच्चे खेल रहे थे। बताया जाता है कि इस बीच एक बालक ने पत्थर फेंक दिया। वह पत्थर दुल्हन के देवर खुर्शीद के लग गया।
जिस पर उसने बच्चे को डांट दिया। इस बात पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव होने लगा। इस बीच अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची यूपी- 112 पुलिस ने मामला शांत किया। थाना पुलिस ने मामला शांत कराया।
गांव के संभ्रांत क्तियों ने देर रात दोनों पक्ष का आपसी समझौता करा दिया है। हालांकि, पुलिस ने दोनों पक्ष के 12 लोगों का मुचलका पाबंद किया गया है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- बात नेग पर बिगड़ी तो दुल्हन ने दिया दूल्हे को धक्का, खूब हुई तकरार... शादी से किया इन्कार
युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपित गिरफ्तार
चांदपुर: थाना क्षेत्र के ग्राम खेडकी निवासी सागर पुत्र संजीव कुमार ने 31 जनवरी की रात्रि अपने कमरे में फांसी लगा ली थी। युवक ने आत्महत्या से पूर्व की वीडियो बनाई थी, जिसमें उसने रुपये के लेनदेन को लेकर दो लोगो पर उसे प्रताडित करने का आरोप लगाया था। वीडियो का पता लगने के बाद मृतक के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
यह भी पढ़ें- 'मैं ससुराल नहीं जाऊंगी...,' मनपसंद जेवर नहीं मिलने पर रूठ गई दुल्हन, उसके बिना लौट गई बरात
पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से आरोपितों की तलाश में लगी थी। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि घटना के मामले में वांछित आरोपित सुरेश चंद त्यागी पुत्र जयपाल सिंह निवासी ग्राम नंगला आक्खू थाना रिवाडी जिला गाजियाबाद को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया। घटना के मामले में दूसरे आरोपित को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।