विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Death In Police Custody: बिजनौर पुलिस की हिरासत में युवक की मौत; पत्नी से मारपीट के आरोप में पति को थाने लेकर आई थी पुलिस

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 22 Nov 2023 12:17 PM (GMT+05:30)

पुलिस हिरासत में युवक की मौत पत्नी से मारपीट के मामले में पुलिस मंगलवार शाम लाई थी थाने। मृतक की ...और पढ़ें

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद पत्नी सरिता और थाना पुलिस
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद पत्नी सरिता और थाना पुलिस

HighLights

  1. शाम को थाने लेकर आई थी पुलिस
  2. सुबह मृत अवस्था में मिला युवक

जागरण संवाददाता, बिजनौर। बढ़ापुर थाना पुलिस की हिरासत में शाहलीपुर कोटरा के युवक की मौत हो गई। मंगलवार शाम पुलिस उसे पत्नी से मारपीट के मामले में थाने लाई थी।

बुधवार अलसुबह उसे नगीना लाया गया, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। डॉक्टर जिला अस्पताल में उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि उस समय वह शराब पिए हुए था।

मारपीट का लगा था आरोप

बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव शाहलीपुर कोटला निवासी 35 वर्षीय नीटू पुत्र प्रताप सिंह पत्नी सरिता के साथ मारपीट की थी। सरिता ने पति नीटू के खिलाफ 12 नवंबर को बढ़ापुर थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर बढ़ापुर पुलिस मंगलवार शाम उसे गांव से गिरफ्तार कर थाने ले गई। मंगलवार रात किसी समय थाने में ही उसकी हालत बिगड़ गई।

ये भी पढ़ेंः PM Modi Mathura Visit: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहलीबार आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, अब तक किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किए हैं यहां दर्शन

बुधवार सुबह पांच बजे पुलिस उसे नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई , जहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ेंः स्पा सेंटर में देह व्यापार धंधे का भंडाफोड़, युवतियों ने बताई जिस्मफरोशी की हकीकत, दिल्ली-हरियाणा से आती थी लड़कियां

पुलिस का कहना है कि जिस वक्त उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया अपने नशे की हालत में था। सीओ नगीना संग्राम सिंह का कहना है कि महिला ने अपने पति के आने की सूचना दी थी। पुलिस गांव पहुंची तो उसने शराब पी रखी थी। जहर खाने की भी आशंका थी। जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।