बुलंदशहर वालों के लिए अच्छी खबर: 31.98 करोड़ रुपये की लागत से अनूपशहर-शिकारपुर मार्ग होगा चौड़ा
Bulandshahr News : बुलंदशहर में अनूपशहर-शिकारपुर मार्ग को 31.98 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ा किया जाएगा। शासन ने इसके चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए धन ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
लोक निर्माण विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द शुरू कराएगा निर्माण।
शिकारपुर विधायक ने स्वीकृति कराई चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण को धनराशि।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। अनूपशहर-शिकारपुर रोड से सफर करने वाले राहगीरों के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। अनूपशहर-शिकारपुर रोड को अब सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। शासन ने सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के 31.98 करोड़ के एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान कर धनराशि जारी कर दी है। लोक निर्माण विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी कर चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू करा देगा। जिससे यातायात को रफ्तार मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग ने पिछले साल अनूपशहर-शिकारपुर रोड के 12 किलोमीट के टुकड़े को डबललेन बनाने को चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का 31.98 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा था। हालांकि इसके आधे हिस्से को प्रांतीय खंड पिछले साल ही अनूपशहर से तालबिबयाना तक डबललेन बना चुका है। ताल बिबयाना से शिकारपुर तक 12 किलोमीटर का हिस्सा अभी तक सिंगल है।
साथ ही सड़क की स्थिति बदहाल भी बदहाल थी। शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा के अथक प्रयास के बाद शासन ने 31.98 करोड़ रुपये के एस्टीमेट काे स्वीकृति प्रदान कर धनराशि जारी कर दी है। लोक निर्माण विभाग अब टेंडर प्रक्रिया पूरी कर चौड़ीकरण एवं सु़दृढ़ीकरण का कार्य शुरू करा देगा। सड़क के डबललेन बनने से राहगीरों को सफर में सहूलियत के साथ ही यातायात को भी रफ्तार मिलेगी। जिससे शिकारपुर से अनूपशहर पहुंचने में लोगों को धन और समय की बचत होगी।
इन्होंने कहा
शिकारपुर-अनूपशहर रोड के 12 किलोमीटर के ट़ुकड़े के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 31.98 करोड़ रुपये के एस्टीमेट को स्वीकृति प्रदान के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार। जल्द ही सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा।
- अनिल शर्मा, विधायक शिकारपुर