Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jewar Airport : बुलंदशहर के विकास का रन-वे बनेगा जेवर एयरपोर्ट, 2200 एकड़ में विकसित होगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर; पूरा ब्लूप्रिंट

    By Amar Singh Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Fri, 27 Mar 2026 02:17 PM (IST)

    Jewar International Airport बुलंदशहर जिले के विकास का नया मार्ग बनेगा। प्रधानमंत्री 28 मार्च को इसका उद्घाटन करेंगे। इससे जिले में विकास की गति तेज हो ...और पढ़ें

    Jewar International Airport: बुलंदशहर के विकास का रन-वे बनेगा जेवर एयरपोर्ट। इमेज एआई

    Jewar International Airport: बुलंदशहर के विकास का रन-वे बनेगा जेवर एयरपोर्ट। इमेज एआई

    HighLights

    1. जिला मुख्यालय से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दूरी महज 25 किलोमीटर

    2. जिले को भविष्य में हाई-स्पीड रेल और मेट्रो की सुविधा मिलने की आस।

    अमर सिंह राघव, बुलंदशहर। जिला राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद विकास के मामले में अपने पड़ोसी जनपदों से काफी पीछे हैं। एशिया का सबसे बड़ा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट जिले के विकास का रन-वे बनेगा।

    इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण होते ही बुलंदशहर विकास का पहिया गति पकड़ लेगा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सीधा फायदा कुछ ही साल में जनपद में नजर आना शुरू हो जाएगा।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उदघाटन करेंगे। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली उड़ान के साथ ही जनपद का विकास भी उड़ान भरनी शुरू कर देगा। जिला मुख्यालय से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दूरी महज 25 किलोमीटर है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाले जेवर लिंक एयरपोर्ट एक्सप्रेस-वे ने एयरपोर्ट के जरिए विकास की नींव डाल दी है।

    गंगा एक्सप्रेस-वे का उदघाटन भी प्रस्तावित हैं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जिले के विकास का द्वारा कहना कोई अतिश्योक्ति नहीं होगा। जिला मुख्यालय से दस किलोमीटर दूर स्थित चाेला स्टेशन को जंक्शन बनाने की कवायद भी जारी है। चोला स्टेशन से इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक सीधी रेल भी बिछाई जाएगी।

    Jewar Airport Bulandshahar

    साथ ही जनपद के 15 गांव में 2200 एकड़ जमीन पर औद्योगिक काॅरिडोर भी विकसित होगा। सीधे शब्दों में कहा जाएं तो नोएडा के पास इतनी जमीन नहीं हैं, जहां नई औद्योगिक एवं व्यवसायिक तथा आवासीय परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जा सके। जनपद ही इसके लिए मुफीद साबित होगा। एयरपोर्ट जिले के विकास की धुरी बनेगा। देश-विदेश में विख्यात खुर्जा पाटरी उद्योग को भी इससे संजीवनी मिलेगी।

    पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, सृजित होगा रोजगार

    कई देशों की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर आधारित है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जिले के एतिहासिक व पौराणिक धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी आंबकेश्वर महादेव, मां अवंतिका देवी, मंदिर, सिद्ध आश्रम, खड़ग सिंह गुरुद्वारा, छोटी काशी के नाम से विख्यात अनूपशहर जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर के दायरे में हैं। एयरपोर्ट से धार्मिक स्थलों की श्रृंखला पर्यटन के विश्व पटल पर अपनी चमक बिखेरेगी।

    खबरें और भी

    मिलेगी हाई स्पीड रेल व मेट्रो की सुविधा

    Jewar Airport Bulandshahar 2

    जेवर एयरपोर्ट भले ही गौतमबुद्धनगर में हो लेकिन एयरपोर्ट तक सीधी पहुंच के लिए हाई स्पीड व मेट्रो ट्रेन का जाल बिछाया जाएगा। जिससे जनपद को भी भविष्य में हाई स्पीड ट्रेन और मैट्रो की सुविधा मिलने की प्रबल संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- जेवर एयरपोर्ट का 28 मार्च को PM करेंगे उद्घाटन, भाजपा का  बुलंदशहर से 700 बसों में लोगों को ले जाने का लक्ष्य

    यह भी पढ़ें- नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का जलवा: शुरू होने से पहले 28% महंगे हुए प्लॉट, फ्लैट और मकान, अभी खरीद लो वरना पछताओगे!