विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह? भाजपा ने जिन्हें बनाया राष्ट्रीय महामंत्री? दलितों को साधने की रणनीति

Published: Tue, 18 Aug 2026 10:39 AM (IST)Updated: Tue, 18 Aug 2026 11:58 AM (IST)

भाजपा ने बुलंदशहर सांसद डॉ. भोला सिंह को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया है, जिसे दलितों को साधने का प्रयास माना ...और पढ़ें

भाजपा सांसद डॉक्टर भोला सिंह।

भाजपा सांसद डॉक्टर भोला सिंह।

HighLights

  1. डॉ. भोला सिंह को भाजपा का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया

  2. इस कदम को दलित समुदाय को आकर्षित करने की रणनीति माना जा रहा

  3. बुलंदशहर से लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए हैं डॉ. भोला सिंह

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। भाजपा ने बुलंदशहर लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार सांसद डॉ. भोला सिंह को राष्ट्रीय मंत्री बनाकर दलितों को साधने का प्रयास किया है। पांच साल भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रहे भोला सिंह का कद भी बढ़ गया है। राष्ट्रीय मंत्री बनने की जानकारी होने पर समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वजन को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

2007 में शुरू हुआ था राजनीतिक सफर

जिले के गांव बोहिच निवासी डॉ. भोला सिंह का राजनीतिक सफर वर्ष 2007 में शुरू हुआ था। डॉ. भोला सिंह 2007 में रालोद के टिकट पर शिकारपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के साथ जुड़ गए और भाजपा में शामिल हो गए।

पांच साल अनुसूचित जाति माेर्चा के रहे राष्ट्रीय महामंत्री

  • भाजपा में सक्रिय सदस्य के रूप में शुरूआत करते हुए डॉक्टर भोला सिंह कल्याण सिंह के करीबियों में गिने जाने लगे।
  • भाजपा ने उन्हें 2014 के लोकसभा चुनाव में बुलंदशहर की अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट से उम्मीदवार घोषित किया। उन्होंने 2014 में बसपा प्रत्याशी प्रदीप को 2.75 लाख मतों से हरा जीत दर्ज की थी।
  • लोक सभा चुनाव 2019 में भाजपा प्रत्याशी के रूप में डॉक्टर भोला सिंह बसपा प्रत्याशी योगेश वर्मा को करीब तीन लाख मतों से हरा दूसरी बार जीत दर्ज कर संसद पहुंचे।
  • संगठन ने 2021 में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी थी।
  • साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर भोला सिंह कांग्रेस प्रत्याशी शिवराम वाल्मीकि को हराकर लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए।

अब भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय मंत्री बनाया है। इससे उनका कद बढ़ा है। सोमवार को उनके आवास पर पहुंचे समर्थकों ने उनके स्वजन काे मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।

यह भी पढ़ें- पसमांदा से लेकर प्रबुद्ध वर्ग तक नजर, भाजपा की नई टीम में यूपी के दो मुस्लिम चेहरे, 2027 पहले बीजेपी ने दिया बड़ा संदेश

यह भी पढ़ें- भाजपा की राष्ट्रीय टीम में हिमाचल की नो एंट्री, अब मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से उम्मीदें, कौन नेता है चर्चा में?