Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुलंदशहर में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से किशोर की मौत, परिजनों में कोहराम

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 12:58 AM (GMT+05:30)

    बुलंदशहर के महौली गांव में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में नहाते समय 12 वर्षीय जैद की डूबने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

    जैद का फाइल फोटो।

    जैद का फाइल फोटो।

    HighLights

    1. महौली गांव में 12 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत।

    2. बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में नहाते समय हादसा।

    3. परिजनों ने ईंट-भट्ठा संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया।

    संवाद सहयोगी, बुलंदशहर। महौली गांव में गड्ढे में भरे बरसात के पानी में नहाते समय 12 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं लेखपाल ने भी मौका मुआयना कर मामले की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दी है। किशोर की मौत के बाद कोई अन्य घटना घटित न हो इसलिए जेसीबी से गडढे में मिट्टी डलवाकर उसे भरवाया जा रहा था। तभी ग्रामीणों ने जेसीबी रुकवाकर हंगामा किया।

    महौली गांव निवासी जाविद का 12 वर्षीय पुत्र जैद जो गांव के ही प्राइमरी स्कूल में पढ़ता है। रविवार सुबह गांव के ही अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए कहकर गया था। सभी बच्चे गांव के पास ईट भट्टे पर खेल रहे थे। आरोप है कि भट्टा संचालक द्वारा जेसीबी से गहरा गड्ढा खुदवाकर छोड़ा गया था, जिसमें बरसात का पानी भरा हुआ था।

    खेलते समय जैद गडढे में भरे पानी में नहाने चला गया। गड्ढा काफी गहरा होने के कारण जैद उसमें ही डूब गया। गांव के अन्य बच्चों के शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्र हो गए जिन्होंने पानी में घुस काफी मशक्कत के बाद जैद को मृत अवस्था में बाहर निकाला। सूचना पर कोतवाल धर्मेंद्र कुमार शर्मा भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

    स्वजन का आरोप है कि ईट-भट्टा संचालक की लापरवाही से बच्चे की मौत हुई है। जैद अपनी छह बहनों का इकलौता भाई था। जैद की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। लेखपाल अंकित गौतम ने भी मौका मुआयना कर अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी है। जाविद की पत्नी महबूबा ने ईट-भट्टा संचालक पर लापरवाही के चलते उनके बच्चे की मौत का आरोप लगाते हुए तहरीर देने की बात कही।

    खबरें और भी

    किशोर की मौत के बाद कोई अन्य घटना घटित न हो इसलिए जेसीबी से गडढे में मिट्टी डलवाकर उसे भरवाया जा रहा था। उस समय जैद के पिता जाविद के मामा आसमोहम्मद व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और जेसीबी से गडढे को भरने के चल रहे कार्य को रुकवा दिया। महिलाओं ने हंगामा कर मौके की मोबाइल फोन से वीडियो भी बनाई।

    ट्रैक्टर चलाकर पंप की सहायता से गड्ढे में भरा बरसात का पानी निकाला जा रहा था। जेसीबी मिट्टी खोद गड्ढा भरने की तैयारी कर रही थी। आसमोहम्मद का आरोप था कि भट्टा संचालक ने रंजिश के चलते जैद की हत्या कर हादसा दिखाया है।

    कोतवाल धर्मेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि अभी कोई तहरीर उन्हें नहीं मिली है। मौके पर ग्रामीणों से जानकारी करने पर पता चला है कि नहाते समय बच्चे की डूबने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में शराबी बेटे ने फावड़े से पिता की गर्दन काटकर की हत्या, इलाके में सनसनी