Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुलंदशहर में शराबी बेटे ने फावड़े से पिता की गर्दन काटकर की हत्या, इलाके में सनसनी

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 02:02 AM (IST)

    बुलंदशहर में जमीनी विवाद को लेकर एक शराबी बेटे ने फावड़े से अपने 70 वर्षीय पिता की गर्दन काटकर हत्या कर दी। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. शराबी बेटे ने जमीनी विवाद में पिता को मारा।

    2. फावड़े से गर्दन काटकर की गई हत्या।

    3. पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लिया।

    जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। जमीनी विवाद में इकलाैते शराबी पुत्र ने फावड़े से वृद्ध पिता की गर्दन काटकर हत्या कर दी। घटना के समय आरोपित पुत्र शराब के नशे में धुत था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल स्थित मर्चरी भेजा है। पुलिस ने आरोपित पुत्र को हिरासत में ले लिया है।

    स्थानीय मुहल्ला देवीपुरा प्रथम आश्रम एवं महिला थाना के पास निवासी 70 वर्षीय प्रताप सिंह मकान में परचून की दुकान एवं खेतीबाड़ी करते थे। उनके चार पुत्री और एक पुत्र पुष्पेंद्र हैं, इनमें से तीन पुत्री और पुत्र पुष्पेंद्र की शादी हो गई है।

    पुष्पेंद्र शराब पीने का आदी है और शराब के लिए लगभग आठ से दस बीघा जमीन बेच चुका है। इसी के चलते पुष्पेंद्र की पत्नी उसे छोड़कर बच्चों को साथ लेकर चली गई है और दोनों का कोर्ट में मामला विचाराधीन है। पड़ोसियों ने बताया कि पुष्पेंद्र बची लगभग चार बीघा जमीन को बेचना चाहता था।

    पिता प्रताप सिंह पुत्र के जमीन बेचने और शराब पीने का विरोध करते थे। इसी बात लेकर पिता-पुत्र में अक्सर झगड़ा होता था। शनिवार की शाम पुष्पेंद्र शराब पीकर घर पहुंचा, जिसका पिता प्रताप ने विरोध किया। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में झगड़ा हो गया और शराब के नशे में धुत पुष्पेंद्र ने घर में रखे फावड़े से प्रताप की गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद पुष्पेंद्र शराब के ठेके पर पहुंचा और शराब लेकर घर की आ रहा था।

    खबरें और भी

    रास्ते में पुलिस ने उसे दबोच लिया। हत्याकांड के समय प्रताप की सबसे छोटी अविवाहित पुत्र राधा शौच करने गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रताप का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल स्थित मर्चरी भेजा है। स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है।

    सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि प्रताप का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है, थाने पर अभी तक किसी के द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। आरोपित पुष्पेंद्र को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच एवं साक्ष्य एकत्र करने का काम कर रही है।

    यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में शादी के दबाव से परेशान युवती ने तेजाब पीकर दी जान, इलाज के दौरान मौत