Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुलंदशहर में शादी के दबाव से परेशान युवती ने तेजाब पीकर दी जान, इलाज के दौरान मौत

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 04:07 AM (IST)

    बुलंदशहर के जहांगीराबाद में शादी के दबाव से परेशान एक युवती ने तेजाब पीकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. शादी के दबाव से परेशान युवती ने तेजाब पीकर आत्महत्या की।

    2. मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान युवती की मौत हुई।

    3. आरोपी पड़ोसी युवक अनस के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

    संवाद सूत्र, बुलंदशहर। जहांगीराबाद कस्बे के एक मुहल्ले में पड़ोसी युवक द्वारा बनाए जा रहे शादी के दबाव से परेशान एक युवती ने तेजाब पी लिया। मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार की देररात युवती की मौत हो गई। मेरठ में पोस्टमार्टम के बाद रविवार की दोपहर युवती के शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया। आरोपित युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

    युवती के भाई ने पुलिस को दी तहरी में बताया कि उसकी बहन को पड़ोस में रहने वाला युवक अनस पुत्र इस्लाम काफी समय से परेशान कर रहा था। आरोपित युवक उसकी बहन पर लंबे समय से शादी करने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर वह उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था और आत्महत्या के लिए उकसाता था।

    लगातार हो रही इस प्रताड़ना से उसकी बहन पूरी तरह टूट गई और उसने शनिवार की दोपहर तेजाब पी लिया। स्वजनों ने स्थानीय चिकित्सक को दिखाने के बाद गंभीर हालत में उसे मेरठ के शिव शक्ति ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां से 11 जुलाई की देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

    आरोप है कि मौत से पहले बहन ने उन्हें बताया था कि आरोपित की प्रताड़ना और उकसावे से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। रविवार दोपहर मेरठ में पोस्टमार्टम होने के बाद उसका शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।

    खबरें और भी

    शव को सुपूर्द-ए-खाक कर दिया गया। पुलिस ने आरोपित अनस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि मामले जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में 8वीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो लोगों पर मुकदमा दर्ज