बुलंदशहर में खिलाड़ियों को मिलेगी सौागात, राजकीय कॉलेजों में बनेंगे 14.76 करोड़ के मिनी इंडोर स्टेडियम
बुलंदशहर के तीन राजकीय कॉलेजों में 14.76 करोड़ रुपये की लागत से मिनी इंडोर स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। इन स्टेडियमों से छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ विभि ...और पढ़ें

डाॅ. विनय कुमार, डीआईओएस
HighLights
बुलंदशहर के तीन राजकीय कॉलेजों में स्टेडियम निर्माण।
कुल 14.76 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे स्टेडियम।
छात्रों को इंडोर गेम्स का प्रशिक्षण मिलेगा।
अमर सिंह राघव, बुलंदशहर। राजकीय इंटर कालेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ इंडोर गेम्स का प्रशिक्षण भी मिलेगा। जिले के तीन राजकीय कालेजों में मिनी इंडोर स्टेडियम निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। इंडोर स्टेडियम का निर्माण जल्द ही पूरा हो जाएगा। जिससे अब छात्र-छात्रा अपनी पढ़ाई के साथ ही मिनी इंडाेर स्टेडियम में अपनी खेल प्रतिभा भी निखारने का अवसर मिलेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों ने स्कूलों की आंतरिक गुणवत्ता और आधुनिक सुविधाओं को कांवेंट स्कूलों के समकक्ष खड़ा कर दिया है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर और शैक्षणिक स्तर एक नए युग में प्रवेश कर चुका है।
बेसिक शिक्षा में ऑपरेशन कायाकल्प और माध्यमिक शिक्षा में प्रोजेक्ट अलंकार से विद्यालयों का परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जनपद के राजकीय इंटर कालेज बुलंदशहर और राजकीय कन्या इंटर कालेज बुलंदशहर व पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कालेज नैथला में मिनी इंडोर स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है।
तीनों कालेजों में मिनी इंडोर स्टेडियम निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। एक मिनी इंडाेर स्टेडियम निर्माण पर 4.92 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। यानी तीनों कालेजों में मिनी इंडोर स्टेडियम पर 14.76 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी।
सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्राइवेट स्कूलों जैसी बेहतर शिक्षा और खेल सुविधाएं देने के लिए मिनी इंडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है। स्टेडियम में बाक्सिंग, कुश्ती, जूडो, कबड्डी, शतरंज, लूडो, कैरम, वेटलिफ्टिंग, वालीबॉल, नेटबाल, बास्केटबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और लरन टेनिस की सुविधाएं होंगी।
खबरें और भी
जिले के बच्चों को भी इंडोर गेम्स की तैयारी करने में मदद मिलेगी। सरकार की तरफ से कोच मिलने की संभावना है। अगर नहीं मिलते हैं, तो कालेज अपने संसाधनों से या किसी एनजीओं की मदद से कोच नियुक्त करेगा, ताकि यहां ट्रेनिंग लेने वाले छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
जिले के राजकीय इंटर कालेज, राजकीय कन्या इंटर कालेज और पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कालेज नैथला में मिनी इंडोर स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। तीनों मिनी इंडोर स्टेडियम 14. 76 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। बच्चों को पढ़ाई के साथ इंडोर गेम्स का प्रशिक्षण भी मिलेगा।
-डाॅ. विनय कुमार, डीआईओएस