Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुलंदशहर में मीट फैक्ट्री पर कई विभाग के अधिकारियों ने डाला डेरा, खंगाला डॉक्यूमेंट

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 09:14 PM (IST)

    खुर्जा की अलहम्द मीट फैक्ट्री पर कई विभागों ने छापा मारा और दस्तावेज खंगाले, साथ ही मांस के सैंपल भी लिए। यह कार्रवाई अलीगढ़ में गोमांस पुष्टि के बाद ...और पढ़ें

    मीट फैक्ट्री पर कई विभाग के अधिकारियों ने डाला डेरा।

    मीट फैक्ट्री पर कई विभाग के अधिकारियों ने डाला डेरा।

    HighLights

    1. खुर्जा की अलहम्द मीट फैक्ट्री पर कई विभागों का छापा।

    2. अलीगढ़ में गोमांस पुष्टि के बाद हुई यह कार्रवाई।

    3. फैक्ट्री मालिक अनवर हुसैन समेत चार लोग गिरफ्तार।

    संवाद सहयोगी, खुर्जा। अलीगढ़ के थाना चंडौस क्षेत्र में पकड़े गए मांस के जांच रिपोर्ट में गोमांस होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसैन के भाई अनवर हुसैन, उनके दो साझेदारी समेत चार को जेल भेज दिया है।

    उधर अब खुर्जा के मूंडाखेड़ा स्थित अलहम्द मीट फैक्ट्री में रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कई विभाग के अधिकारी एक साथ पहुंच गए। जहां उन्होंने घंटों तक डेरा डालते हुए अपने विभागों से संबंधित दस्तावेज खंगाले हैं।

    इसके अलावा वहां मिले मांस के सैंपल भी लिया जाना सामने आया है। फैक्ट्री से हुई कार्रवाई से मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। फैक्ट्री के बाहर एकत्र हुए लोगों को भी पुलिसकर्मी हटाते हुए दिखाई दिए।

    जनवरी माह में अलीगढ़ के थाना चंडौस क्षेत्र में गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने मीट से लदे वाहन को पकड़ा था। जिसमें वहां तत्कालीन दारोगा द्वारा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। साथ ही वाहन में मिले मांस को जांच के लिए लैब भेजा गया था।

    जिसके बाद पिछले माह आईं जांच रिपोर्ट में गोमांस होने की पुष्टि हुई। जिस पर अलीगढ़ पुलिस ने वाहन के चालक को गिरफ्तार किया था। चालक ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि वह खुर्जा की अलहम्द फैक्ट्री से मांस लेकर आ रहे थे। जिस पर अलीगढ़ के थाना चंडौस पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस ने खुर्जा निवासी फैक्ट्री मालिक अनवर हुसैन को गिरफ्तार किया था। वहीं शनिवार को फैक्ट्री में साझेदारों को भी पकड़ते हुए जेल भेज दिया गया।

    अलीगढ़ में कार्रवाई के बाद जनपद का प्रशासन भी पूरी तरह मामले को लेकर गंभीर हो गया। रविवार दोपहर करीब एक बजे एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय, सीओ शोभित कुमार, ऊर्जा निगम, अग्निशमन विभाग, प्रदूषण विभाग, खाद्य विभाग, पशुपालन विभाग समेत कई विभागों के अधिकारी अपनी टीम के साथ मूंडाखेड़ा मार्ग स्थित अलहम्द मीट फैक्ट्री पर पहुंच गए। जहां अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित दस्तावेजों की बारीकि से जांच की गई।

    खबरें और भी

    सूत्रों की माने तो वहां पर मिले मांस के सैंपल भी लिए गए हैं। हालांकि सभी विभागों के अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक अधिकारी जांच में जुटे हुए थे।

    टीम के पहुंचने से मची अफरातफरी

    प्रशासनिक टीम के मीट फैक्ट्री में पहुंचने से अफरातफरी का माहौल बन गया। बताया गया कि टीम ने पहुंचते ही वहां मिले कर्मियों को एक तरफ कर दिया और दस्तावेज आदि से संबंधित जांच शुरू कर दी। उधर जानकारी होने पर काफी लोग फैक्ट्री के बाहर भी पहुंच गए। जिस पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से हटाया।

    इतना ही नहीं जांच के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति को फैक्ट्री के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। उधर दूसरी तरफ खुर्जा की मीट फैक्ट्री से अलीगढ़ की ऐलेना फैक्ट्री से भी कांट्रेक्ट होना सामने आया है।