Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुलंदशहर में सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई; 2 दोस्तों की मौत

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 01:08 AM (IST)

    बुलंदशहर-डिबाई मार्ग पर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराने से दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

    HighLights

    1. बुलंदशहर-डिबाई मार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा।

    2. तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की मौत।

    3. मृतक 15 अगस्त के लिए सामान लेकर लौट रहे थे।

    संवाद सूत्र, अहमदगढ़ (बुलंदशहर)। बुलंदशहर-डिबाई मार्ग पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने कार में फंसे शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

    कस्बा डिबाई निवासी हिमांशु अग्रवाल अपने पिता विनीत अग्रवाल के साथ स्टेट बैंक वाली रोड पर बुक डिपो का संचालन करता था।

    उसका दोस्तमन्नु कुमार फोटोग्राफर की दुकान पर काम करता था। रविवार रात नौ बजे हिमांशु मन्नु के साथ 15 अगस्त पर बिक्री के लिए झंडे, बैनर, स्टिकर आदि सामान लेने के लिए दिल्ली सदर बाजार के लिए निकला था।

    स्वजन का कहना है कि वह रोडवेज बस से दिल्ली जाने की बात कह कर गया था, लेकिन बस से जाने की बजाय अपने परिचित की कार लेकर बुलंदशहर गया था।

    हादसे में 2 दोस्तों की मौत

    सोमवार तड़के चार बजे बुलंदशहर से डिबाई आते समय उनकी कार जगदीशपुर-नौरंगाबाद गांव के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।

    स्वजन ने बताया कि हिमांशु की दो वर्ष पहले शादी हुई थी, उसकी कोई संतान नहीं है। जबकि मन्नु अविवाहित था। एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।

    कार जिस पेड़ से टकराई वह भी उखड़ गया। एसपी ने बताया कि हादसे के समय कार की स्पीड 120 किमी प्रति घंटा के करीब होने का अनुमान लगाया जा रहा है।