Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुलंदशहर में डीसीएम और पिकअप की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, दोनों चालकों की दर्दनाक मौत

    Updated: Fri, 15 May 2026 10:37 PM (GMT+05:30)

    बुलंदशहर में डीसीएम और मैक्स पिकअप वाहन की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    डिबाई के गांव कादरी बाग के समीप हुई वाहनों की टक्कर में क्षतिग्रस्त दोनों वाहन

    डिबाई के गांव कादरी बाग के समीप हुई वाहनों की टक्कर में क्षतिग्रस्त दोनों वाहन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, जागरण, बुलंदशहर। गांव कादरी बाग के पास डीसीएम व मैक्स पिकअप वाहन की आमने सामने हुई भीषण टक्कर में दाेनों वाहनों के चालकों की माैत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है।

    गुरुवार की देर रात करीब एक बजे डिबाई की ओर से नरौरा की ओर जा रही मैक्स पिकअप वाहन व नरौरा की ओर से डिबाई की ओर आ रही डीसीएम वाहन की गांव कादरी बाग के समीप आमने सामने की भीषण टक्कर हो गई।

    टक्कर के बाद पिकअप वाहन का चालक 38 वर्षीय देव कुमार पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम नवीपुर खेडिया थाना नरौरा व डीसीएम वाहन के चालक 26 वर्षीय शोभित कुमार पुत्र रामबाबू निवासी लालपुर जनपद कन्नौज अपने अपने वाहन में बुरी तरह फंस गए।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने कडी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों के दोनों चालकों को बाहर निकाला तथा सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने शोभित कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे चालक देव कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर बुलंदशहर के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान देव कुमार की मौत हो गई।

    पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि दो घटना के संबंध में कोई भी तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुुई है। तहरीर मिलने में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में आंधी के दौरान हाईवे पर टूटकर गिरा भारी भरकम पेड़, 10 घंटे मार्ग रहा बंद, यात्री हुए परेशान



    खबरें और भी