Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुलंदशहर में आंधी के दौरान हाईवे पर टूटकर गिरा भारी भरकम पेड़, 10 घंटे मार्ग रहा बंद, यात्री हुए परेशान

    By Nitin Tyagi Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Fri, 15 May 2026 06:30 AM (IST)

    Bulandshahr News : आंधी से गढ़मुक्तेश्वर हाईवे पर एक बड़ा आम का पेड़ गिरने से मार्ग 10 घंटे तक बंद रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. आंधी से बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त, विद्युत आपूर्ति ठप।

    2. कच्चे आम गिरने से बागवानों को भारी नुकसान हुआ।

    संवाद सूत्र, स्याना (बुलंदशहर)। स्याना नगर क्षेत्र में बुधवार को सुबह व रात के समय में आए आंधी-तूफान से लोगों को बहुत परेशानी हुई। जहां एक ओर आंधी-तूफान से पेड़ों से भारी मात्रा में कच्चे आम गिरने पर बागवानों को काफी नुकसान पहुंचा। वहीं दूसरी ओर भारी मात्रा में पेड़ भी टूट कर गिर गए। कई स्थानों पर विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। जिसके चलते घंटों विद्युत आपूर्ति भी ठप रही।

    बुधवार रात दस बजे आए आंधी तूफान से नगर के बुलंदशहर-स्याना-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे मार्ग पर सराय पुलिस चौकी के निकट एक भारी भरकम आम का पेड़ टूट कर गिर गया। जिस कारण रात भर मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद रहने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    गुरुवार की सुबह सूचना पर पहुंचे नगर पालिका सफाई कर्मी व वन विभाग कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को मार्ग से हटाया। जिसके बाद दस घंटे बाद मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से शुरू किया गया। जबकि मार्ग बंद रहने पर कुछ वाहन बुगरासी नहर पटरी मार्ग से आवागमन करते रहे।

    यह भी पढ़ें- Jewar Airport Link Expressway की भूम‍ि के सर्किल रेट दोबारा निर्धारि‍त होंगे, CM ने द‍िए नि‍र्देश

    एक ही दिन में दो बार आए आंधी-तूफान से बागों में पेड़ टूटने के साथ-साथ भारी मात्रा में कच्चे आम भी पेड़ों से गिर गए। जिससे बागवानों को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं नगर-क्षेत्र में कई स्थानों पर विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने से घंटे विद्युत आपूर्ति भी ठप रही। जबकि आंधी-तूफान में टूटे कच्चे आम की नवीन मंडी में भी भर मार रही।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बुलंदशहर-अनूपशहर हाईवे होगा फोरलेन, जिले की सड़कों के लिए 700 करोड़ का खाका तैयार

    यह भी पढ़ें- Jewar Airport से Ganga Expressway को जोड़ेने वाले लिंक एक्सप्रेसवे की भूमि का बढ़े सर्किल रेट, किसानों ने उठाई मांग