Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jewar Airport से Ganga Expressway को जोड़ेने वाले लिंक एक्सप्रेसवे की भूमि का बढ़े सर्किल रेट, किसानों ने उठाई मांग 

    By Prashant Gaud Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 11 May 2026 05:38 PM (GMT+05:30)

    Bulandshahr News : बुलंदशहर में भाकियू महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने काली नदी की सफाई और लिंक एक्सप्रेस-वे के आसपास की भूमि के सर्किल रेट बढ़ाने सहित वि ...और पढ़ें

    बुलंदशहर में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते भाकियू महाशक्ति के कार्यकर्ता। जागरण

    बुलंदशहर में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते भाकियू महाशक्ति के कार्यकर्ता। जागरण

    HighLights

    1. बुलंदशहर में लंबित मांगों को लेकर सड़क पर उतरे भाकियू महाशक्ति कार्यकर्ता।

    2. पैदल मार्च निकालकर कलक्ट्रेट गेट पर पहुंच भरी हुंकार, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन।

    जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सोमवार को भाकियू महाशक्ति कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। शिकारपुर बाइपास स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से पैदल मार्च निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे।

    गेट पर धरना-प्रदर्शन कर काली नदी की साफ-सफाई, लिंक एक्सप्रेस-वे के आसपास सर्किल रेट बढ़ाने आदि मांगों को लेकर हुंकार भरी। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सड़क पर लोगों को जाम का झाम झेलना पड़ा।

    पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को लेकर भाकियू महाशक्ति के कार्यकर्ता शिकारपुर बाइपास स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां से पैदल मार्च शुरू किया। नारेबाजी करते हुए डीएवी तिराहे, लल्लाबाबू रोड होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। किसानों के सड़क पर उतरने से जाम के कारण राहगीरों को मुश्किलों को सामना करना पड़ा।

    गंदगी से अटी पड़ी है काली नदी 

    कलक्ट्रेट गेट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जिले से होकर बह रही काली नदी गंदगी से अटी है। केमिकल आदि की वजह से इसका पानी जहरीला हो गया है। बरसात के समय आसपास के गांवों के खेतों में काली नदी का पानी भर जाता है। इससे प्रतिवर्ष किसानों की हजारों बीघा फसल खराब हो जाती है। साथ ही समीपवर्ती गांवों में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों का भी खतरा बढ़ रहा है।

    सर्किल रेट बढ़ाए जाएं 

    कहा कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए एक्सप्रेस-वे प्रस्तावित है। इसके आसपास के गांवों के किसानों की सहमति से यूपीडा जमीनों का बैनामा भी करा रहा है, लेकिन सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। इन्हें तत्काल बढ़ाया जाना चाहिए। 

    स्मार्ट प्री-पेड मीटरों की बजाय अब पोस्टपेड मीटर तो लगाए जा रहे हैं, लेकिन स्मार्ट प्री-पेड मीटर से बिजली खपत के बढ़े हुए बिलों को माफ नहीं किया गया है। इसलिए यह बढ़े हुए बिजली बिल माफ किए जाए।

    यह भी पढ़ें- Jewar Airport से Ganga Expressway को जोड़ेगा लिंक एक्सप्रेसवे, जल्द पूरी होगी इसकी बैनामा प्रक्रिया

    काली नदी की सफाई कराई जाए। इसके दोनों किनारों की पटरी बनवाकर पौधारोपण भी कराया जाए। गंगा एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेस-वे प्रस्तावित के आसपास के गांवों में सर्किल रेट बढ़ाए जाएं। साथ ही इस पर चढ़ने-उतरने के लिए जिले से होकर गुजर रहे स्टेट हाइवे पर कट बनाए जाएं। इसके अलावा चकबंदी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और इसमें लिप्त कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की गई।

    खबरें और भी

    चौ. विक्रम सिंह, शाह आलम, राजेश उपाध्याय, याकूब खां, हरजीत भाटी, हेमंत शर्मा, संगीता सिंह, सुमित जादौन, यशपाल सिंह, दिनेश सोलंकी, संदीप भाटी, पिंटू राघव, अशोक सोलंकी आदि मौजूद रहे.