Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jewar Airport से Ganga Expressway को जोड़ेगा लिंक एक्सप्रेसवे, जल्द पूरी होगी इसकी बैनामा प्रक्रिया

    By Amar Singh Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 11 May 2026 06:30 AM (IST)

    Bulandshahr News: जेवर लिंक एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे के लिए किसानों से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है। अब तक 222 से अधिक किसान अपनी जमीन का बैनाम ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक फोटो

    प्रतीकात्‍मक फोटो

    HighLights

    1. बुलंदशहर में लगभग 600 हेक्टेयर जमीन का होना है बैनामा।

    2. औद्योगिक गलियारा विकसित होने से युवाओं के लिए खुलेगी नई राह।

    जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेसवे तक जेवर लिंक एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे के लिए किसानों से जमीन का बैनामा कराने की प्रक्रिया जारी है।

    अभी तक 222 से अधिक किसान बैनामा करा चुके हैं। प्रशासन ने किसानों से सहमति के आधार पर बैनामा कराने की गति को बढ़ा दिया है।

    जिला प्रशासन ने जेवर लिंक एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे के लिए पांच तहसीलों के गांव में किसानों से सहमति के आधार पर नौ अप्रैल से बैनामा की प्रक्रिया शुरू करा दी थी। पांच तहसीलों के 39 गांव में लगभग 8500 किसानों के 2800 गाटे की 600 हेक्टेयर जमीन का बैनामा होना है।

    जिले में लिंक एक्सप्रेसवे की लंबाई 54 किलोमीटर होगी। बुलंदशहर तहसील में सर्वाधिक 17 गांव में जमीन अधिग्रहित की जाएगी। लिंक एक्सप्रेसवे यमुना एक्सप्रेस-वे के 30 वें किलोमीटर से स्याना तहसील के लाडपुर में गंगा एक्सप्रेवे के 44वें किलोमीटर तक लिंक एक्सप्रेसवे की लंबाई 74 किलोमीटर होगी।

    लिंक एक्सप्रेसवे से जिले की परिवहन व्यवस्था का नेटवर्क मजबूत होगा। देश-विदेश से आने वालों लोगों को सहूलियत के साथ जिले का पहला एक्सप्रेसवे होगा। औद्योगिक गलियारा विकसित होने से युवाओं के लिए नई राह खुलेगी।

    यह भी पढ़ें- Jewar Airport से Ganga Expressway को जोड़ेने वाले लिंक एक्सप्रेसवे की भूमि का बढ़े सर्किल रेट, किसानों ने उठाई मांग 

    पांच तहसीलों में अभी तक हुए बैनामा

    • तहसील - बैनामा की संख्या
    • सिकंदराबाद -   24
    • खुर्जा -          38
    • बुलंदशहर -     85
    • शिकारपुर -     24
    • स्याना -         35

    250 परिसंपत्ति जद में आएंगी

    जिले में लगभग 250 परिसंपत्ति लिंक एक्सवे की जद में आएंगी। इनमें किसानों के नलकूप व अन्य निर्माण शामिल है।

    यह भी पढ़ें- Delhi-Dehradun Greenfield Highway पर टोल टैक्स की दरें घोषित, जगह-जगह लगाए गए बोर्ड

    इन्होंने कहा...

    जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेस-वे निर्माण को अब तक 222 से अधिक किसान बैनामा करा चुके हैं। किसानों से सहमति के आधार पर बैनामा कराए जा रहे हैं। जल्द से जल्द बैनामा प्रक्रिया संपन्न कराने को प्रयास जारी हैं।

    -प्रमोद पांडेय, एडीएम प्रशासन

    खबरें और भी