Jewar Airport Link Expressway की भूमि के सर्किल रेट दोबारा निर्धारित होंगे, CM ने दिए निर्देश
Bulandshahr News : बुलंदशहर में जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण पर किसानों की आपत्तियों के बाद सर्किल रेट का पुन: निर्धारण किया जाएगा। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
किसानों की मांग पर सर्किल रेट का पुन: निर्धारण।
पहले बैनामा करा चुके किसानों का रखा जाएगा ध्यान।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेसवे की भूमि के सर्किल रेट दोबारा निर्धारित होंगे।
कलक्ट्रेट सभागार में शिकारपुर विधायक और डीएम की अध्यक्षता में किसान वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेसवे को लेकर किसानों की आपत्तियों का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया गया।
जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने कहा कि लिंक एक्सप्रेस-वे में आने वाले गांवों के सर्किल रेट बढ़ाने को किसानों द्वारा बार-बार मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों के माध्यम से किसानों की सर्किल रेट बढ़ाने की मांगों को पूरा करने के लिए रेट दोबारा निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं।
लिंक एक्सप्रेस वे के लिए अब तक हुए बैनामा कराने वाले किसानों का आर्थिक नुकसान न हो इसका सकारात्मक ध्यान रखा जाएगा। मेरठ-बदायूं हाइवे पर कट व लिंक एक्सप्रेस वे पर जगह जगह पर बड़े अंडर पास बनवाने को किसानों की मांग को पूरा कराने के लिए यूपीडा के उच्च अधिकारियों से बैठक कर मांगों का सकारात्मक निस्तारण किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Jewar Airport से Ganga Expressway को जोड़ेने वाले लिंक एक्सप्रेसवे की भूमि का बढ़े सर्किल रेट, किसानों ने उठाई मांग
लिंक एक्सप्रेस-वे किसानों की परेशानियों का ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएगा। बैठक में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ निशा ग्रेवाल, एडीएम प्रमोद कुमार पांडेय, एडीएम अभिषेक कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी और किसान मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- बुलंदशहर-अनूपशहर हाईवे होगा फोरलेन, जिले की सड़कों के लिए 700 करोड़ का खाका तैयार
बाल सुधार गृह का औचक निरीक्षण
बुलंदशहर : जिला जज एवं डीएम और एसएसपी ने बाल सुधार गृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण से पहले जिला जज की अध्यक्षता में मानिटरिंग सैल की मासिक बैठक हुई।
जिला जज संजय सिंह की अध्यक्ष में मंगलवार को मानिटरिंग सैल की बैठक की। जिसमें जिलाधिकारी कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह मौजूद रहे। बैठक में जिला जज ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके उपरांत जिला जज, डीएम और एसएसपी अचानक राजकीय बाल सुधार गृह पहुंचे। उन्होंने बाल अपचारियों से बात कर वहां से व्यवस्थाएं परखीं और प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।