बुलंदशहर-अनूपशहर हाईवे होगा फोरलेन, जिले की सड़कों के लिए 700 करोड़ का खाका तैयार
Bulandshahr News : बुलंदशहर में लोक निर्माण विभाग 700 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की कार्ययोजना को अंतिम रूप दे रहा है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
कार्ययोजना को अंतिम रूप देने में जुटा विभाग।
यातायात नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। लोक निर्माण विभाग जनपद की सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की कार्ययोजना को अंतिम रूप देने में जुटा है। कार्ययोजना में स्टेट हाईवे चौड़ीकरण समेत लगभग 700 करोड़ रुपये के कार्यों को शामिल किया गया है। लोक निर्माण विभाग जल्द ही कार्ययोजना शासन को भेज देगा। जिससे जिले में सड़कों का नेटवर्क मजबूत होने से यातायात को नई रफ्तार भी मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग ने जनपद के सड़कों के नेटवर्क को मजबूत करने के लिए गंभीरता के साथ जुटा है। विभाग की गंभीरता का ही परिणाम है कि शहर की मुख्य सड़कों के नेटवर्क में बड़ा सुधार हुआ है। लोक निर्माण विभाग ने जनपद के स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण सुदृढ़ीकरण को लेकर कार्य योजना तैयार कर ली है। विधायकाें के प्रस्ताव पर कार्ययोजना को अंतिम रूप देने में जुटा है।
कार्ययोजना में बुलंदशहर-अनूपशहर स्टेट हाईवे को फोरलेन, बुलंदशहर-स्याना-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे को 10 मीटर चौड़ीकरण, हामिदपुर-सिकंदराबाद-कुचेसर स्टेट हाईवे चौड़ीकरण 13 बड़ी परियोजनाओं को शामिल किया गया है। प्रांतीय खंड विभाग ने जनपद में 700 करोड़ रुपये से सड़कों के चाैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग कार्ययोजना तैयार की है।
यह भी पढ़ें- Jewar Airport से Ganga Expressway को जोड़ेगा लिंक एक्सप्रेसवे, जल्द पूरी होगी इसकी बैनामा प्रक्रिया
लोक निर्माण विभाग अगले सप्ताह कार्ययोजना शासन को भेज देगा। चुनावी साल होने के चलते कार्ययोजना के सभी कार्यों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। शासन से कार्ययोजना को स्वीकृति मिलते ही विभाग एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज देगा। शासन ने जुलाई तक कार्ययोजना में शामिल सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की धनराशि जारी कर देगा.
खबरें और भी
इन्होंने कहा...
तीन स्टेट हाइवे के फोरलेन और चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण समेत लगभग 700 करोड़ रुपये की धनराशि के कार्य कार्ययोजना में शामिल किए गए हैं। अगले सप्ताह कार्ययोजना मुख्यालय भेज दी जाएगी।
-राहुल शर्मा, एक्सईएन प्रांतीय खंड।यह भी पढ़ें- Jewar Airport से Ganga Expressway को जोड़ेने वाले लिंक एक्सप्रेसवे की भूमि का बढ़े सर्किल रेट, किसानों ने उठाई मांग