बाईपास, रिंग रोड और औद्योगिक कारिडोर के सहारे विकास की नई-नई इबारत लिखेगा बुलंदशहर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में बाईपास और रिंग रोड के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिससे शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी। जेवर एयरपोर्ट से लिंक एक ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
HighLights
मुख्यमंत्री ने बुलंदशहर में बाईपास और रिंग रोड के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेस-वे से औद्योगिक कॉरिडोर का विकास होगा।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। बुलंदशहर एनसीआर में शामिल होने के बाद भी विकास में अपने पड़ोसी जनपदों से काफी पीछे है। लिंक एक्सप्रेस-वे और औद्योगिक कारिडोर के सहारे अब बुलंदशहर विकास और रोजगार सृजन की नई इबारत लिखेगा। बाईपास और रिंग रोड जिले के विकास और समृद्धि को नई गति प्रदान करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर और सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलांयास के दौरान बुलंदशहर में बाइपास के प्रस्ताव को स्वीकृति के साथ ही रिंग रोड के लिए प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृति देने की घोषणा की। साल 2019 में केंद्रीय मंत्री बुलंदशहर-मेरठ एनएच के शिलांयास के दौरान शहर में रिंग रोड निर्माण की घोषणा की थी। पिछले सात साल से रिंग रोड का मामला अटका पड़ा था।
लोक निर्माण विभाग ने बाइपास निर्माण का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिया था। मुख्यमंत्री द्वारा बाइपास के प्रस्ताव के स्वीकृति देने की घोषणा से जाम से जूझते शहर को बाइपास की सौगात मिली है। जिससे अब जल्द ही बाइपास निर्माण के लिए धनराशि जारी हो जाएगी। बाइपास निर्माण से शहर को जाम से निजात मिलने के साथ यातायात को भी नई रफ्तार मिलेगी। जनपद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से स्याना के बहांपुर में गंगा एक्सप्रेस- वे तक लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण से जिले में विकास की नई पटकथा लिखेगा।
लिंक एक्सप्रेस-वे के किनारे बुलंदशहर और स्याना तहसील में आद्यौगिक कारिडोर विकसित होने से जिला उद्योग का हब बनने के साथ ही रोजगार सृजन की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। जिससे जनपद के युवाओं के साथ ही गैर जनपदों के युवाओं के लिए रोजगार का मार्ग प्रशस्त होगा।