Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुलंदशहर में दूसरा आटोमेटिक ड्राइविंग व टेस्टिंग ट्रैक जल्द ही, शासन से मिली स्वीकृति

    By Vipin Kumar Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 05 Jul 2026 03:34 PM (IST)

    बुलंदशहर जिले को दूसरा ऑटोमेटिक मोटर ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर (एडीटीसी) मिल गया है, जिसे शासन से संचालन की स्वीकृति मिली है और यह जल्द ही शिकारपुर तहस ...और पढ़ें

    शिकारपुर के गांव सरावा में तैयार ऑटोमेटिक मोटर ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर। सौ. परिवहन विभाग

    शिकारपुर के गांव सरावा में तैयार ऑटोमेटिक मोटर ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर। सौ. परिवहन विभाग 

    HighLights

    1. बुलंदशहर में दूसरे ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर को स्वीकृति।

    2. शिकारपुर के सरावा गांव में जल्द शुरू होगा अत्याधुनिक ट्रैक।

    3. सिकंदराबाद में तीसरे एडीटीसी का निर्माण कार्य भी होगा शुरू।

    जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। शासन ने जिले में दूसरे आटोमेटिक मोटर ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर (एडीटीसी) के संचालन की स्वीकृति दे दी है। अब जल्द ही इसका संचालन शुरू हो जाएगा। यह दूसरा अत्याधुनिक सेंसर युक्त ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक शिकारपुर तहसील क्षेत्र के सरावा गांव में बनकर तैयार हुआ है। जबकि तीसरे आटोमेटिक मोटर ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर का निर्माण कार्य सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र में शीघ्र शुरू होगा। इसके लिए भी शासन से मंजूरी मिल गई है।

    प्रदेश सरकार ने मैन्युअली की बजाय अत्याधुनिक ट्रैक पर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट कराने का निर्णय लिया था। इसके लिए आटोमेटिक मोटर ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक तैयार कराने और संचालन की जिम्मेदारी निजी संस्था को सौंपी गई। इसी क्रम में जिले की खुर्जा तहसील के शहबाजपुर दौलतपुर गांव के पास एक निजी संस्था द्वारा पहला एडीटीसी तैयार कराया गया और उसका जून-2025 से संचालन शुरू हो चुका है। जहां अस्थाई एवं स्थाई लाइसेंस पाने के लिए टेस्ट लिया जा रहा है। इसके बाद दूसरा एडीटीसी शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव सरावा स्थित दो एकड़ भूमि में गेट हाइट एजुकेशन सोसाइटी द्वारा तैयार कराया गया और इसका संचालन शुरू कराने के लिए शासन को पत्रावली भेजी। जिसे शासन स्तर से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

    आगामी तीन से पांच दिन में उप संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी तैयार दूसरे एडीटीसी का निरीक्षण कर उसका संचालन शुरू करा देंगे। जिसके उपरांत दूसरे अत्याधुनिक ट्रैक पर ड्राइविंग टेस्ट की सुविधा शुरू हो जाएगी। जबकि तीसरे एडीटीसी का निर्माण एक निजी संस्था द्वारा सिकंदराबाद तहसील के औद्योगिक क्षेत्र में जल्द शुरू करा दिया जाएगा।

    ट्रैक का शीघ्र निरीक्षण कर संचालन सुनिश्चित होगा
    खुर्जा के बाद अब एक सोसाइटी द्वारा शिकारपुर क्षेत्र के गांव सरावा में आटोमेटिक मोटर ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर (एडीटीसी) तैयार हो गया है। इसके संचालन की शासन से स्वीकृति मिल गई है, जल्द ही ट्रैक का स्थलीय निरीक्षण कर उसका संचालन शुरू करा दिया जाएगा। ट्रैक का शीघ्र निरीक्षण कर संचालन सुनिश्चित कराए जाने के लिए आरआई को पत्राचार किया गया है। इसके अलावा तीसरे एडीटीसी का सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र में जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - सतीश कुमार, एआरटीओ प्रशासन

    खबरें और भी