Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अवैध संबंधों के शक में की पत्नी और पिता की गोली मारकर हत्या, आरोपित क्लीनिक संचालक पुलिस हिरासत में

    By Jagmohan Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 24 May 2026 04:59 PM (GMT+05:30)

    बुलंदशहर के खुर्जा में एक क्लीनिक संचालक ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी और पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया ...और पढ़ें

    खुर्जा की जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव कलंदरगढ़ी में पिता व पत्नी की हत्या मामले में जांच पड़ताल करती पुलिस। जागरण

    खुर्जा की जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव कलंदरगढ़ी में पिता व पत्नी की हत्या मामले में जांच पड़ताल करती पुलिस। जागरण

    HighLights

    1. क्लीनिक संचालक ने पत्नी और पिता की हत्या की।

    2. अवैध संबंधों के शक में वारदात को अंजाम दिया।

    3. आरोपित पुलिस हिरासत में, जांच-पड़ताल जारी।

    जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। खुर्जा की जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव कलंदरगढ़ी में अवैध संबंधों के शक में क्लीनिक संचालक ने अपने प्रापर्टी डीलर पिता और पत्नी की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

    11R

    क्षेत्र के कलंदरगढ़ी गांव निवासी मोबीन गांव सुदेशपुर में क्लीनिक का संचालक है। रविवार दोपहर अवैध संबंधों के शक में उसने अपने प्रापर्टी डीलर पिता 50 वर्षीय रियाजुद्दीन और 22 वर्षीय पत्नी सना को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पिस्टल उसके पिता रियाजुद्दीन की बताई गई है। रियाजुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सना सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। उसे खुर्जा के जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे कैलाश अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    12 R

    उधर, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा मौके पर जांच पड़ताल की। जहां से पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। साथ ही उससे पिस्टल बरामद की गई। सना ने 10 दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया है। एसएसपी दिनेश कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। एसएसपी का कहना है कि मोबीन ने अपने पिता रियाजुद्दीन और पत्नी सना की गोली मारकर हत्या कर दी। पिस्टल उसके पिता की लाइसेंसी है। पिस्टल बरामद कर ली गई है।

    आरोपित को अपने पिता और पत्नी के अवैध संबंधों का शक था। आरोपित मोबिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

    खबरें और भी