Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुलंदशहर में प्लेटफार्म के पास मिली किशोरी की हत्या हुई थी, पोस्टमार्टम में खुलासा- लिवर और फेफड़े डैमेज

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 11:10 PM (IST)

    बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र में वैर रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिली किशोरी की हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। दुष्कर्म की जां ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. किशोरी की हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई।

    2. सिर, चेहरे पर चोटें, पसली टूटी, लिवर-फेफड़ा डैमेज।

    3. दुष्कर्म की जांच के लिए स्लाइड एफएसएल भेजी गई।

    जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। ककोड़ थाना क्षेत्र में वैर स्टेशन के प्लेट फार्म के पास शनिवार को झाड़ियों में पड़ी मिली किशोरी की हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है।

    दुष्कर्म की जांच के लिए स्लाइड बनाकर एफएसएल भेजी गई है। मानसिक विक्षिप्त किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस हत्यारोपित की तलाश में जुटी है।

    शनिवार की शाम वैर रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों से एक किशोरी का शव पड़ा मिला था। किशोरी की पहचान चोला थाना क्षेत्र के गांव निठारी निवासी 12 वर्षीय मनीषा पुत्री राजू के रुप हुई। किशोरी शुक्रवार शाम घर से खेलने के लिए निकली थी और वापस घर नहीं पहुंची। स्वजन की तलाश के बाद उसका पता नहीं चला।

    पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में सिर व चेहरे पर चोट लगने के कारण किशोरी की मृत्यु होने की पुष्टि हुई है। किशोरी के दो पसली टूटी मिली, लीवर और फेफड़ा डैमेज मिला।

    दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर एफएसएल भेजी गई है। पुलिस किशोरी के दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपितों हत्या उसकी हत्या करने की आशंका जता रही है।

    वहीं, ग्रामीण दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव छुपाने को झाड़ियों में फेंके जाने का संभावना जता रहे हैं। शनिवार की देररात एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए।

    रविवार को डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से किशोरी के गांव पहुंचकर ग्रामीण एवं पीड़िता के स्वजनों से बात कर शीघ्र आरोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। घटना के राजफाश करने के लिए थाना पुलिस के के साथ एसओजी समेत पांच पुलिस टीमें लगी हैं।

    एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच से सामने आया है कि किशोरी मानसिक विक्षिप्त होने के कारण पहले भी घर से चली जाती है।

    शुक्रवार की शाम किशोरी खेलने के लिए घर से निकली और वैर स्टेशन पर पहुंच गई उसे शुक्रवार रात आठ बजे से रात 11 बजे तक रेलवे स्टेशन स्थित बैंच पर सोते हुए देखा गया है।

    पिता राजू की तहरीर पर हत्या के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रेलवे स्टेशन और उसके आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।