बुलंदशहर में करोड़ों की लागत से होगा 17 सड़कों का निर्माण, धनराशि स्वीकृत
Bulandshahr News : 17 संपर्क मार्गों के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। इन सड़कों के बनने से कई गांवों में आवागमन आसान होगा, जो वर्षों से खराब स्थिति ...और पढ़ें
HighLights
बुलंदशहर में 17 संपर्क मार्गों का होगा निर्माण।
पांच करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत हुई।
ग्रामीणों का आवागमन होगा आसान, बढ़ेगी रफ्तार।
संवाद सहयोगी, खुर्जा (बुलंदशहर)। पांच करोड़ रुपये की लागत से 17 संपर्क मार्गों का निर्माण होगा। जिससे ग्रामीणों का आवागमन आसान हो सकेगा। इसमें अधिकांश मार्ग काफी वर्षों से नहीं बने हैं।
विधायक मीनाक्षी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा अपने क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग पिछले काफी समय से की जा रही थी। इसको लेकर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे गए। जिस पर क्षेत्र के 17 सड़कों के नवनिर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। जिससे इन गांवों में राहगीरों का आवागमन आसान हो सकेगा और मार्गों पर रफ्तार भी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि इनमें कई मार्ग ऐसे हैं। जिनका निर्माण वर्षों से नहीं हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
इन गांवों में होगा निर्माण
इसमें भूतगढ़ी गांव में कलुआ के घर से अमर सिंह पहलवान के घर तक, जरारा गांव में शिव मंदिर से प्रेम कुमार के घर की तरफ, रामबास गांव में शहीद संजय जादौन की समाधि से बादशाहपुर पचगाईं की तरफ, नयाबास गांव में काली सड़क से गांव की पोखर तक सड़क बनेगी। वहीं समसपुर गांव, ग्वारौली गांव, फराना गांव, सारंगपुर गांव, करौरा, मांचड, भुन्ना जाटान, रखेड़ा, धरपा, सैंडा, हमीरपुर आदि गांवों की सड़क भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- बुलंदशहर वालों के लिए अच्छी खबर: 31.98 करोड़ रुपये की लागत से अनूपशहर-शिकारपुर मार्ग होगा चौड़ा
अधिकांश मार्गों पर जाम से हुई परेशानी
खुर्जा: नगर के अधिकांश मार्गों पर शुक्रवार को जाम लगा रहा। जिसके चलते राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्हें कुछ ही दूरी तय करने में काफी समय लग गया। नगर में लगने वाले जाम से राहगीरों काे निजात मिलती हुई दिखाई नहीं दे रही है। शुक्रवार को नगर के मंदिर मार्ग, सुभाष मार्ग, गांधी मार्ग, जेवर अड्डा चौराहा और तहसील मार्ग पर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। जिसके चलते राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्हें कुछ ही दूरी तय करने में काफी समय लग गया।