Meerut-Bulandshahr राेड पर आग का गोला बनी चलती इलेक्ट्रिक कार, मची अफरातफरी
Bulandshahr News : बुलंदशहर में मेरठ-बुलंदशहर रोड पर एक चलती इलेक्ट्रिक कार में अचानक आग लग गई, जिससे कार सवारों ने कूदकर अपनी जान बचाई। कार पूरी तरह ...और पढ़ें

मेरठ-बुलंदशहर रोड पर इलेक्ट्रिक कार में अचानक लगी आग
HighLights
कार सवारों ने कूदकर अपनी जान बचाई।
दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची।
संवाद सहयोगी, जागरण, गुलावठी (बुलंदशहर)। मेरठ-बुलंदशहर रोड पर कुराना टोल प्लाजा के निकट चलती हुई इलेक्ट्रिक कार में अचानक आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। कार सवारों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई।
गुलावठी के निकट हापुड़ जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में चलती इलेक्ट्रिक कार में धुआं उठते ही चालक और उसमें सवार अन्य लोग बाहर निकल गए। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में पूरी कार आग का गोला बन गई।
स्थानीय लोगों ने हैंडपंपों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। इलेक्ट्रिक कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि रविवार सुबह हादसा हाफिजपुर थाना क्षेत्र में कुराना गांव के निकट हुआ। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
ग्रामीण पर सांड़ का हमला
ऊंचागांव क्षेत्र के गांव महुआखेड़ा निवासी पप्पू पुत्र मान सिंह दिव्यांग है। शनिवार को पप्पू खेतों पर टहलने गया था। इस दौरान एक सांड़ ने उस पर हमला बोल दिया। सांड़ के हमले में पप्पू बुरी तरह घायल हो गया।
किसानों ने किसी तरह सांड़ को वहां से भगाया और दिव्यांग किसान को बचाकर उपचार के लिए ऊंचागांव सीएचसी भर्ती कराया। ग्रामीणों ने बताया कि इसी सांड ने करीब तीन माह पहले गांव निवासी विजेंद्र पुत्र धन सिंह को मौत के घाट उतार दिया था। दो दिन पहले गांव गजरौला में भी महिला को सांड़ ने घायल कर दिया था। बीडीओ मशहूर अहमद ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सांड़ को पकड़वाया जा रहा है।
खबरें और भी
जिम्मेदारों की लापरवाही किसानों पर पड़ रही भारी
जिम्मेदारों की लापरवाही किसानों पर भारी पड़ रही है। जबकि ग्रामीण खेतों में खड़ी फसल को बर्बाद कर रहे बेसहारा गोवंशियों को पकड़ने की लगातार शिकायत करते चले आ रहे हैं। उसके बाद भी ब्लॉक के अधिकारी इस तरह कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।