Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुलंदशहर में ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुसा, जोरदार धमाके के साथ मची अफरातफरी; ऐसे बची दो परिवारों की जान

    By Anuj Solnki Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 02 Jun 2026 04:45 PM (IST)

    Bulandshahr News : खुर्जा के झमका गांव में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गया। उस समय वहां दो परिवारों के 17 लोग मौजू ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मकान के आगे का हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त।

    2. ट्रक चालक और हेल्पर पकड़े।

    संवाद सहयोगी, खुर्जा (बुलंदशहर)। खुर्जा के पहासू मार्ग पर गांव झमका के निकट मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर मकान के अगले हिस्से में जाकर घुस गया। जिससे मकान के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं तीन कार भी ट्रक की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के समय मकान में दो परिवार के 17 लोग सो रहे थे।

    क्षेत्र के गांव झमका निवासी भागेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार रात को वह परिवार के सदस्यों के साथ अपने मकान में सो रहे थे। मकान में दो भाइयों और उनके परिवारों को मिलाकर कुल 17 सदस्य रहते हैं। सुबह करीब 3:30 बजे अचानक जोरदार धमाके के साथ पूरा घर हिल गया।

    जिस पर परिवार के लोग घबरा गए और आननफानन में वह घर से बाहर की तरफ भाग निकले। जहां उन्होंने देखा कि घर के बाहर एक ट्रक उनकी दीवार को तोड़ते हुए घर के अगले हिस्से तक खड़ा हुआ है। ट्रक की टक्कर लगने से मकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रक की चपेट में आने से तीन कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

    पीड़ित मकान मालिक भागेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें लाखों रुपये के नुकसान हुआ है। वहीं गनीमत रही कि ट्रक से मकान गिरा नहीं, अन्यथा और भी बड़ा हादसा हो सकता था। उधर जानकारी होने पर पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा ट्रक के चालक और हेल्पर को हिरासत में ले लिया है।

    खबरें और भी

    प्रथमदृष्टया नींद में झपकी आने के कारण हादसा होना सामने आया है। उधर ट्रक के मकान में टकराने का सीसीटीवी फुटेज भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे ट्रक कारों को टक्कर मारते हुए मकान अगले हिस्से में घुसता हुआ दिखाई दे रहा है। कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है.