Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुलंदशहरवालों के लिए अच्छी खबर: रिंग रोड निर्माण की NOC के लिए मुख्यमंत्री ने दी सहमति; शहर को जाम से मिलेगी राहत

    By Amar Singh Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 30 Jun 2026 06:30 AM (IST)

    मुख्यमंत्री ने बुलंदशहर में रिंग रोड निर्माण के लिए केंद्र सरकार को एनओसी देने पर सहमति जताई है। सांसद डॉ. भोला सिंह ने यह जानकारी दी। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. लंबित परियोजना को मिलेगी गति।

    2. सांसद डा. भोला सिंह ने दी जानकरी

    जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यो और कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में शहर में रिंग रोड निर्माण को केंद्र सरकार को एनओसी देने की सहमति प्रदान की है। सांसद ने मुख्यमंत्री द्वारा रिंग रोड निर्माण के लिए केंद्र सरकार को एनओसी देने की सहमति प्रदान करने का दावा किया है।

    सांसद डा. भोला सिंह ने बताया कि शहर में रिंग रोड निर्माण को प्रदेश सरकार ने निर्माण और जमीन अधिग्रहित करने में अंशदान देने को लेकर केंद्र सरकार को एनओसी नहीं दी थी। जिस कारण रिंग रोड का निर्माण नहीं हो पाया। उनके अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने शनिवार को नोएडा में लोनिवि की समीक्षा बैठक में शहर में रिंग रोड निर्माण के लिए केंद्र सरकार को एनओसी देने को सहमति दे दी।

    जिससे अब शहर में वर्षों पुरानी रिंग रोड की आस एक बार दोबारा जागृत हुई है। रिंग रोड निर्माण की शहर को अत्यंत आवश्यकता है। रिंग रोड का निर्माण होने से शहर को जाम से राहत के साथ यातायात को रफ्तार मिलेगी।

    सांसद डा. भोला सिंह के अनुसार केंद्र सरकार निर्माण व जमीन अधिग्रहण का 50 प्रतिशत देने को राजी थी। राज्य सरकार से जमीन अधिग्रहण का 50 प्रतिशत की मांग की थी। इसे राज्य सरकार ने स्वीकृति नहीं दी थी। अब राज्य सरकार स्वीकृति देने को राजी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 200 करोड़ की लागत से स्टेट हाईवे के फोरलेन बनने से 'छोटी काशी' की राह होगी आसान, CM ने दी कार्ययोजना को मंजूरी

    रिजर्व पुलिस लाइन की बाउंड्रीवाल व सुंदरीकरण का काम होगा

    बुलंदशहर : रिजर्व पुलिस लाइन की बाउंड्रीवाल और सुंदरीकरण का काम होगा। इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से पुलिस मुख्यालय लखनऊ को 40 लाख रुपये का डीपीआर बनाकर भेजी गई है। शासन से स्वीकृति मिलने और धनराशि आवंटित होने के उपरांत निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Jewar Link Expressway का बुलंदशहर को लाभ देने को तीन स्टेट हाईवे से उतार-चढ़ाव की सुविधा जरूरी, CM के सामने उठी मांग

    रिजर्व पुलिस लाइन की कई जगह से बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त है। जिसके कारण कई बार आवारा पशु पुलिस लाइन परिसर में घुस आते हैं। इसके चलते पुलिस लाइन परिवार में रहने वाले पुलिसकर्मियों के परिवार अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं। हालांकि डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मी उन्हें शीघ्र की परिसर से बाहर निकाल देते हैं और अभी तक किसी भी प्रकार की कोई घटना घटित नहीं हुई है।

    इस समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रतिसार निरीक्षक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से 40 लाख रुपये की डीपीआर बनाकर पुलिस मुख्यालय लखनऊ को भेजी है और शासन द्वारा शीघ्र ही उसे स्वीकृति कर धनराशि आवंटित होने की संभावना जताई जा रही है।