Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रिपल मर्डर से दहला बुलंदशहर, बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने के विवाद में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 02:44 AM (IST)

    बुलंदशहर में एक जन्मदिन पार्टी खूनी संघर्ष में बदल गई, जहां केक लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    मनीष सैनी, अमरदीप और आकाश की फाइल फोटो

    मनीष सैनी, अमरदीप और आकाश की फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, जागरण, बुलंदशहर। कोतवाली नगर क्षेत्र के सुभाष रोड स्थित एक जिम में शनिवार रात चल रही बर्थडे पार्टी खूनी संघर्ष में बदल गई। मामूली कहासुनी के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक ही परिवार के तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया।

    घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपितों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।

    जिम में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी, जिसमें कई युवक शामिल थे। रात करीब साढ़े 11 बजे चेहरे पर केक लगाने से मना करने पर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान एक पक्ष ने हथियार निकालकर फायरिंग शुरू कर दी।

    फायरिंग में मनीष सैनी, उनके चचेरे भाई अमरदीप और भतीजे आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को तत्काल कैलाश अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, एसपी सिटी अभिषेक और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
    पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

    खबरें और भी

    एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि बर्थडे पार्टी के दौरान विवाद के बाद फायरिंग हुई है। स्वजन ने कुछ आरोपितों के नाम बताए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- उन्नाव में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत, भतीजे पर संपत्ति के लालच में ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या का आरोप