Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उन्नाव में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत, भतीजे पर संपत्ति के लालच में ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या का आरोप

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 11:50 PM (IST)

    उन्नाव के फतेहपुर चौरासी में एक वरिष्ठ नागरिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों ने संपत्ति विवाद में भतीजे पर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, जागरण, उन्नाव। फतेहपुर चौरासी में वरिष्ठ नागरिक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार संपत्ति के लालच में भतीजे ने ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या कर दी। हालांकि अभी तक किसी ने आरोप जैसी तहरीर पुलिस को नहीं दी है। पुलिस जांच कर रही है।

    मतलबपुर गांव निवासी 60 वर्षीय मुन्नू अविवाहित थे। मुन्नू ने अपना ट्रैक्टर, ट्रॉली, हैरो व कल्टीवेटर बड़े भाई लालबहादुर को खेती करने के लिए कुछ दिन के लिए दे दिया था। ग्रामीणों के अनुसार लाल बहादुर मुन्नू को ट्रैक्टर लौटा नहीं रहा था।

    इसी बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। शनिवार रात मुन्नू घर की ओर जा रहा था। अभी वह मतलबपुर पुल के पास पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से रहे एक ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

    एम्बुलेंस से सफीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    ग्रामीणों में चर्चा है कि दिवंगत के भतीजे ने जानबूझकर ट्रैक्टर चाचा पर चढ़ा दिया,जिससे उनकी मौत हो गई। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फतेहपुर में डंपर से टकराकर पलटी बरातियों से भरी मिनी बस, 12 लोग जख्मी