फतेहपुर में डंपर से टकराकर पलटी बरातियों से भरी मिनी बस, 12 लोग जख्मी
फतेहपुर में बरातियों से भरी एक मिनी बस डंपर से टकराकर खाई में गिरकर पलट गई। इस हादसे में 12 बराती घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला ...और पढ़ें
-1777140597177_m.webp)
असोथर थाने के पुरबुजुर्ग गांव के समीप पलटी बरातियों की बस, पहुंची पुलिस व ग्रामीण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, जागरण, फतेहपुर। बरातियों से भरी मिनी बस गाजीपुर-विजयीपुर मार्ग में पुरबुजुर्ग गांव के समीप शनिवार रात पौने नौ बजे के करीब आगे जा रहे डंपर से टकराकर खंती में उतरी और पलट गई।
चीख पुकार के बीच पहुंचे ग्रामीणों ने बस में फंसे बरातियों को खिड़की का शीशा तोड़कर बाहर निकाला। तब तक 12 बराती चोटहिल हो गये। जिन्हें नजदीक के अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस ने क्रेन के जरिए बस को खड़ा कराया।
किशुनपुर थाने के नरौली गांव में रहने वाले बंशीलाल निषाद के पुत्र शिवशंकर की बरात शनिवार शाम असोथर थाने के रमसोलेपुर गांव गई थी। मिनी बस से करीब 45 बराती जा रहे थे कि असोथर थाने के पुरबुजुर्ग गांव के समीप तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर आगे जा रहे डंपर के पीछे टकरा गई जिससे बस खंती में उतरकर पलट गई।
जिससे बराती सोनू, गोपाल, लवलेश, टिंशू समेत पंद्रह लोग चोटहिल हो गये। बरातियों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और बस में फंसे बरातियों को बाहर निकाला। धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि डंपर से टकराकर बस खंती में उतर गई थी।
जिसमें चार-पांच लोग मामूली रूप से चोटहिल हुए हैं। जिन्हें नजदीक के अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराकर जिला अस्पताल भेजा गया है। ग्रामीणों की मदद से बस को सड़क किनारे खड़ा करा दिया गया है।
दूल्हे की गाड़ी पहले पहुंची थी
खबरें और भी
ग्रामीणों में चर्चा रही कि दूल्हे की कार रमसोलेपुर गांव पहले पहुंच गई थी, बस पीछे आ रही थी। बस पलटने के बाद मामूली रूप से चोटहिल बरात में शामिल रमसोलपुर गांव पहुंच रहे हैं। बस चालक आगे जा रहे डंपर से आगे बढ़ने के प्रयास में टकरा गया। हादसे के बाद फरार हो गया। बस खंती में उतरने से क्षतिग्रस्त हो गई है।