Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज की रेलवे कॉलोनी में कपड़े सुखाते वक्त करंट लगने से RPF जवान की मौत, बचाने गया बेटा भी झुलसा

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 11:34 PM (IST)

    प्रयागराज की ललित नगर रेलवे कॉलोनी में आरपीएफ के मुख्य आरक्षी श्रवण कुमार प्रजापति की करंट लगने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर की ललित नगर रेलवे कॉलोनी में विभागीय लापरवाही ने एक आरपीएफ जवान की जान ले ली। आरपीएफ में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात 41 वर्षीय श्रवण कुमार प्रजापति की करंट लगने से मौत हो गई।

    श्रवण के छोटे भाई तीर्थराज ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे श्रवण कुमार स्नान करने के बाद घर के बाहर कपड़े सुखाने के लिए गए थे। वहां पहले से ही बिजली का तार खंभे के पास लटका हुआ था, जिसमें करंट दौड़ रहा था। गीले कपड़े तार पर डालते ही उन्हें जोरदार करंट लगा और वे मौके पर ही गिर गए।

    कुछ देर तड़पने के बाद उनकी मौत हो गई। घटना के समय श्रवण की पत्नी अपने मायके गई हुई थी और शनिवार को उन्हें वापस आना था जबकि बेटा कोचिंग गया था। घटना के कुछ देर बाद, उनका बेटा अभिनव कोचिंग से घर लौटा।

    पिता को जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा देख उसने उन्हें उठाने की कोशिश की। जैसे ही उसने अपने पिता को छुआ, उसे भी बिजली का तेज झटका लगा और वह दूर जा गिरा। गनीमत रही कि अभिनव की जान बच गई।

    खबरें और भी

    मृतक श्रवण कुमार मूल रूप से प्रतापगढ़ के रानीगंज स्थित शाहपुर गांव के रहने वाले थे। वह पत्नी वह एक बेटा एक बेटी के साथ यहां पर रेलवे कॉलोनी में रहते थे। उनकी ड्यूटी इस समय एडमिन में थी। यानी ऑफ की रिजर्व लाइन में वह तैनात थे।
    परिजनों का आरोप है कि इलाके में इन दिनों बिजली मरम्मत का काम चल रहा है, जिसके चलते ठेकेदार के कर्मचारियों ने लापरवाही बरतते हुए खुले तार छोड़ दिए थे।

    श्रवण कुमार ने पहले भी उन्हें इस संबंध में टोका था। परिजनों ने यह भी शिकायत की है कि घटना की सूचना दिए जाने के एक घंटे बाद ठेकेदार मौके पर पहुंचा, जिससे उनमें काफी आक्रोश है। मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने श्रवण का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है।

    फिलहाल, रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रयागराज मंडल के पीआरओ, अमित सिंह ने बताया कि आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है और यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई, तो सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- बेटे की हत्या के बाद विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन कर माफी थी मांगी, प्रयागराज पुलिस ने किया गिरफ्तार