Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    केक के विवाद में हुए तीन कत्ल के मामले में तीन गिरफ्तार, एक आरोपित को भागने का प्रयास करने पर लगी पुलिस की गोली

    By Bhupendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 27 Apr 2026 12:33 PM (GMT+05:30)

    बुलंदशहर में जन्मदिन पार्टी विवाद में तिहरे हत्याकांड के एक आरोपित ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में पुलिस पर फायरिंग की। मुठभेड़ में वह घायल हो ग ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. जन्मदिन पार्टी विवाद में तिहरे हत्याकांड

    2. आरोपी मयंक सैनी पुलिस मुठभेड़ में घायल

    3. हथियार बरामदगी के दौरान भागने का प्रयास

    जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। बर्थडे पार्टी में मुंह पर केक लगाने को लेकर हुए विवाद में भाजपा के पूर्व सभासद के दो भाई और एक भतीजे की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस द्वारा दस आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार आरोपितों में से एक आरोपित की निशानदेही पर पुलिस आलाकत्ल बरामद करने गई तो आरोपित ने पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग की। जिसे पुलिस ने मुठभेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपित गोली लगने से घायल हो गया। आरोपित के कब्जे से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किया है।

    सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि शनिवार रात को सुभाष मार्ग पर अमरदीप, मनीष और आकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में तहरीर प्राप्त करके मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें एक अभियुक्त मयंक द्वारा बताया गया कि उसने एक अवैध असलाह अगवाल फ्लाइओवर के नीचे छुपाकर रखा है।

    सोमवार सुबह थाना खुर्जा नगर पुलिस व स्वाट टीम अभियुक्त मयंक की निशानदेही पर असलाह बरामदगी कराने के लिए अगवाल फ्लाइओवर के नीचे पहुंची। इसी दौरान अभियुक्त मयंक ने मौका पाकर पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया और बरामद तमंचा से पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। ]

    खबरें और भी

    पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसको घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। मयंक सैनी उर्फ दुग्गी सुभाष मार्ग का रहने वाला है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया।

    यह भी पढ़ें- ट्रिपल मर्डर से दहला बुलंदशहर, बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने के विवाद में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या

    अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है पुलिस टीम

    तिहरे हत्याकांड के मामले में मृतक अमरदीप के पिता सरूप सनी की शिकायत पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिनमें से पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम में लगी हुई है।