बुलंदशहर में अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर कंटेनर और बाइक की जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत
बुलंदशहर में अलीगढ़-गाजियाबाद हाइवे-34 पर एक अनियंत्रित कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक को टक्कर मारी, दो की मौत।
अलीगढ़-गाजियाबाद हाइवे-34 पर हुआ यह दर्दनाक हादसा।
टक्कर के बाद बाइक और कंटेनर के पहिये में लगी आग।
संवाद सहयोगी, बुलंदशहर। अलीगढ़-गाजियाबद हाइवे-34 पर अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक सवार दो लोगों को पीछे से टक्कर मार दी। कंटेनर की टक्कर लगते ही दोनों की मौके पर मौत हो गई। कंटेनर के अगले पहिये में फंसने से बाइक व ट्रक के एक पहिये में आग लग गयी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे अलीगढ़-गाजियाबद हाइवे-34 पर स्थित गेंदपुर शेखपुर के गेट के पास एटा से पंजाब चाय पत्ती लेकर जा रहे कंटेनर की टक्कर से बाइक से हो गई। बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक ने कंटेनर को दौड़ा दिया। कंटेनर में बाइक फंस गई। करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर जाकर कंटेनर के अगले हिस्से में फंसी बाइक की टंकी में भरे पेट्रोल ने चिंगारी पकड़ ली। देखते ही देखते बाइक और कंटेनर से आग से लपटें उठनी लगीं। जिसके बाद आरोपित चालक केंटर छोड़कर फरार हो गया।
इस दौरान वहां से गुजर रहे होमगार्ड नितिन यादव निवासी नई बस्ती ने एक राहगीर की मदद से वाहनों में लगी आग पर मिट्टी पानी डालकर कुछ हद तक आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड की टीम को फोन कर सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।
खबरें और भी
सूचना मिलते ही पुलिस व हाइवे की पेट्रोलिंग टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गयी और आनन-फानन दोनों के शवाें को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार मरने वाले लोगोें की पहचान पहचान 40 वर्षीय कुशलपाल पुत्र बिजेन्द्र व 55 वर्षीय शोभित पुत्र रतनसिंह निवासीगण गांव उतरा थाना बरला अतरौली जिला अलीगढ़ के रूप में की।
प्रत्यक्षदर्शी नितिन ने बताया कि दोनों बाइक सवार कंटेनर के आगे चल रहे थे। आरोपित चालक ने दोनों को टक्कर मारने के बाद रूका नहीं। आग लगने के बाद आरोपित चालक ने कंटेनर रोका।
कोतवाली निरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक सवार विपरीत दिशा से जा रहे थे। जिसके चलते हादसा हुआ है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। बाद में पुलिसकर्मियों ने हाइवे से कंटेनर को हाइड्रा की मदद से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। इस दौरान मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गयी।