विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुलंदशहर में वेज बिरयानी में मिला छिपकली का कटा हुआ सिर, Video Viral

Published: Sat, 11 Jul 2026 12:43 AM (IST)

बुलंदशहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक व्यक्ति को वेज बिरयानी में छिपकली का कटा सिर मिला।

वेज बिरयानी में छिपकली का कटा हुआ सिर

वेज बिरयानी में छिपकली का कटा हुआ सिर

HighLights

  1. बुलंदशहर में वेज बिरयानी में छिपकली का सिर मिला।

  2. ग्राहक ने बिरयानी में कटा हुआ छिपकली का सिर देखा।

  3. घटना से खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता पर सवाल उठे।

संवाद सूत्र, बुलंदशहर। खाने पीने की चीजों के लगा रहे ठेला संचालकों की नजर में खाद्य विभाग के नियम कानून कोई मायने नहीं रखते हैं। यही कारण है कि वह बिना ढके खुले में बिना किसी रोकटोक के बिरयानी, पिज्जा, बर्गर धड़ल्ले से बेच रहे हैं। शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ, जिसमें वेज बिरयानी में छिपकली का कटा हुआ सिर मिलने से सनसनी फैल गई।

नगर के जहांगीराबाद चुंगी चौराहे पर एक ठेले पर बेच रहे वेज बिरयानी राहगीर ने खरीदी। जब उसने चम्मच से बिरयानी को देखा तो उसे छिपकली का कटा हुआ सिर दिखाई दिया। उसने ठेला संचालक को दिखाया तो वह भी हैरान रह गया और मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया।

काफी भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। क्योंकि राहगीर बाहर का था जो बस में बैठकर चला गया। बाद में ठेला संचालक पूरे बिरयानी को फेंकने की बात कहकर ठेला लेकर मौके से चला गया।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में अदालत ने सुनाया फैसला, 3 दोषियों को कठोर कारावास की सजा